Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

10 दिन भी विराट से दूर नहीं रह सकी अनुष्का, पहुंची इंग्लैंड, तस्वीरें हुई वायरल

भारत ने पहले ही मैच में मेजबान टीम इंग्लैंड को 8 विकेटों से हरा दिया। इसके बाद अब दूसरा मैच कल कार्डिफ के सोफिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाला है। वहीं खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था, जिसके बाद इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाजों ने बहुत घातक शुरुआत दी थी और शुरुआत के 10 ओवर में ऐसा लग रहा था कि टीम का स्कोर 200 से भी ज्यादा तक बन सकता है।

टीम इंडिया कार्डिफ पहुँच चुकी है जिसके कुछ फोटो सामने आये है, लेकिन एक ख़ास खबर भी सामने आयी है। जी हाँ, टीम इंडिया के कप्तान विराट की वाइफ और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी इंग्लैंड पहुँच चुकी है, जिसके कुछ फोटो ट्वीटर पर वायरल हुए है।

बता दें कि अनुष्का शर्मा जो साथ नहीं गयी थी लेकिन अब वह विराट के पास पहुँच गयी है और उन्हें उनके साथ टीम की बस में बैठे देखा गया है। हालाँकि चेहरा पूरा साफ़ नजर नहीं आ रहा है, लेकिन खबरों के अनुसार यही बताया जा रहा है अनुष्का ही है।

नीचे देखिये ट्वीटर पर दोनों की फोटो

भारत को दूसरा मैच कार्डिफ के सोफिया काउंटी क्रिकेट क्लब में कल खेला जाने वाला है, जिसमें विराट कोहली यही चाहेंगे कि जीत हासिल कर सीरीज को सील कर दिया जाये, लेकिन इतना आसान नहीं होने वाला है। क्योंकि होम टीम भी बहुत अच्छी फॉर्म में है और ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराते हुए आयी है।

The post 10 दिन भी विराट से दूर नहीं रह सकी अनुष्का, पहुंची इंग्लैंड, तस्वीरें हुई वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.