Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिस गेल के 100 छक्कों के रिकॉर्ड के बाद भी सीरीज हार गई वेस्टइंडीज

स्पोर्ट्स डेस्क:बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम और निर्णायक मैच में वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ गया। इस सीरीज के पहले के दो मैचों में दोनों टीमों ने एक मैच जीतकर इस सीरीज को बराबर कर दिया,लेकिन अंतिम मैच में बांग्लादेश ने शानदार जीत दर्ज करके इस सीरीज को अपने नाम कर लिया है। इस अंतिम में मैच में वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकें। वेस्टइंडीज के हारने के बाद भी क्रिस गेल ने अंतिम मैच में अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बना लिया है जो क्रिकेट इतिहास में बहुत कम लोगों ने हासिल किया है।

गेल ने टी-20 क्रिकेट में 800 से ज्यादा छक्के लगाने के साथ वनडे मैचों में भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने का एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस सीरीज में बांग्लादेश की टीम ने वेस्टइंडीज को कड़ी टक्कर देकर ये सीरीज अपने नाम की है। 3 मैचों की सीरीज में दो मैचों में एक एक मैच जीतकर सीरीज को बराबर करके इस सीरीज के अंतिम मैच को किसी फाइनल मैच जैसा बना दिया। इस मैच में गेल ने 66 गेंदो में 73 रन की शानदार पारी में 5 छक्के लगाकर अपने नाम तो एक नया रिकॉर्ड बना लिया, लेकिन अपनी टीम को मैच नहीं जितवा सके और टीम 18 रन से मैच हार गई है।

इस मैच में पांच छक्के लगाने के बाद गेल वेस्टइंडीज की धरती पर वनडे मैचों में 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है और वेस्टइंडीज की धरती पर 104 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है। अगर वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाड़ी शाहिद अफरीदी के नाम है। अफरीदी ने वनडे में 351 छक्के लगा चुके है लेकिन अफरीदी के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर गेल है। एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भारतीय हिटमैन यानी रोहित शर्मा के नाम है।



Herald