Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये 10 खिलाड़ी है दुनिया के सबसे अनलकी क्रिकेटर, सबसे अधिक बार शतक के नजदीक पहुंच हुए आउट

क्रिकेट में जिस बल्लेबाज ने सबसे अधिक शतक लगाए होते हैं उसे बल्लेबाजी का एक्सपर्ट समझा जाता है. मगर कई ऐसे बल्लेबाज भी हैं जिन्होंने कई बार 50 से अधिक की परियां खेलीं, लेकिन उन्हें शतक में नही बदल सके. चलिए आपको ऐसे ही 10 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं.

1. माइकल क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया)

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी माइकल क्लार्क एक शानदार खिलाड़ी रहे हैं. क्लार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 245 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 66 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया, लेकिन वह इन परियों को 100 में नही बदल सके. उनके कुल 8 शतक ही दर्ज हैं.

2. जावेद मियांदाद (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के जावेद मियांदाद ने 233 एक दिवसीय मैच खेले हैं. उनके नाम वनडे में 8 शतक दर्ज हैं. जबकि उन्होंने 58 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया है.

3. स्टीफन फ्लेमिंग (न्यूज़ीलैंड)

न्यूज़ीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग एक शानदार बल्लेबाज रहे हैं. 280 वनडे मैच खेलने वले फ्लेमिंग ने 57 बार 50 से अधिक का स्कोर किया. जबकि उनके नाम 8 शतक ही दर्ज हैं.

4. मोहम्मद अज़रुद्दीन (भारत)

मोहम्मद अज़रुद्दीन ने भारत की ओर से 334 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 7 शतक लगाए. जबकि अज़रुद्दी ने 65 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया अगर वह इन परियों को शतक तक पहुंचा सकते तो उनके शतक की संख्या अधिक हो सकती थी.

5. यूनुस खान (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के यूनुस खान ने 265 वनडे मैच पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ओर से खेले हैं. जिसमें उन्होंने 7 अर्द्धशतक लगाए हैं. वहीं यूनुस खान ने 55 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया लेकिन उसे शतक में नही बदल सके.

6. डीन जोन्स (ऑस्ट्रेलिया)

164 वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले जोन्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6068 रन बनाए. जिसमें उनके नाम 7 शतक दर्ज हैं. जबकि जोन्स ने 53 दफा अर्द्धशतक से अधिक का स्कोर बनाया.

7. माइकल बेवन (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के माइकल बेवन ने 232 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 6 शतक लगाए. जबकि 52 ऐसे मौके आए जब वह 50 से अधिक का स्कोर बनाकर आउट हो गए.

8. सलीम मलिक(पाकिस्तान)

पाकिस्तान के सलीम मलिक ने 283 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान 52 मौकों पर वह 50 से अधिक के स्कोर पर आउट हुए. मलिक के नाम 5 ही शतक दर्ज हैं.

9. तमीम इक़बाल (बांग्लादेश)

बांग्लादेश की और से खेलने वाले तमीम इक़बाल ने 179 वनडे मैचों में 9 शतक लगाए हैं. जिसमें वह 50 से अधिक बार अर्द्धशतक से अधिक का स्कोर बना चुके हैं. लेकिन उन्हें शतक में तब्दील नही कर पाए.

10. शोएब मालिक (पाकिस्तान)

261 वनडे मैच खेलने वले शोएब मालिक ने वनडे में 9 शतक लगाए हैं. जबकि 50 मौकों पर उन्हें अर्द्धशतक से अधिक के स्कोर पर अपनी पारी ख़त्म करनी पड़ी.

The post ये 10 खिलाड़ी है दुनिया के सबसे अनलकी क्रिकेटर, सबसे अधिक बार शतक के नजदीक पहुंच हुए आउट appeared first on SportzWiki Hindi.