इन दिनों इंग्लैंड और भारत के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज चल रही है, जिसका दूसरा मैच आज लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है, जिसमें मेजबान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करना चुना है। इससे पहले वाले मैच में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था। हालाँकि ट्रेंट ब्रिज के इस मैदान पर बहुत रन बनते है।

आज हम उन क्रिकेट मैदानों के बारे में बात करने वाले है जिन पर पिछले 5 सालों में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन रेट से रन बनाये गए। हालाँकि ख़ास बात यह है कि इन टॉप 10 मैदानों में एक भी भारतीय ग्राउंड शामिल नहीं है।
अगर हम इसके बारे में विस्तार से बात करें तो इसमें सबसे आगे नाम आता है, इंग्लैंड के नॉटिंघम में स्थित ट्रेंट ब्रिज की। जी हाँ, इस मैदान में साल 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 444 रन बनाये थे और उस समय का सबसे बड़ा स्कोर था।
वहीं इस मैच के बाद अभी इसी साल जून में इंग्लैंड ने ही बल्लेबाजी करते हुए 481 रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाकर खुद का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछले पांच सालों से यहाँ हर मैच में 6.78 की रन रेट से रन बनते आ रहे है।

ये है बाकी के 9 क्रिकेट ग्राउंड जहाँ बने है सबसे ज्यादा वनडे रन
- कैनबरा क्रिकेट ग्राउंड – 6 मैचों में 6.24 की रन रेट से बल्लेबाजी देखने को मिली है।
- वांडर्स क्रिकेट ग्राउंड, जोहान्सबर्ग – 6 मैचों में 6.18 की रन रेट से बल्लेबाजी देखने को मिली है।
- द ओवर क्रिकेट ग्राउंड – 11 मैचों में 6.12 की रन रेट से बल्लेबाजी देखने को मिली है।
- हम्बनटोटा – 10 मैचों में 6.12 की रन रेट से बल्लेबाजी देखने को मिली है।
- साउथेम्पटन क्रिकेट ग्राउंड – 6 मैचों में 6.06 की रन रेट से बल्लेबाजी देखने को मिली है।
- सेंचुरियन – 9 मैचों में 6 की रन रेट से बल्लेबाजी देखने को मिली है।
- सिडनी – 13 मैचों में 5.88 की रन रेट से बल्लेबाजी देखने को मिली है।
- हैमिल्टन – 14 मैचों में 5.76 की रन रेट से बल्लेबाजी देखने को मिली है।
- डरबन – 6 मैचों में 5.76 की रन रेट से बल्लेबाजी देखने को मिली है।
तो पिछले 5 सालों में इन दिए गए 10 क्रिकेट मैदानों पर सबसे ज्यादा रन देखने को मिले है और इसमें सबसे ऊपर ट्रेंट ब्रिज का मैदान है जहाँ भारत ने इंग्लैंड को महज 268 रन पर ही रोका था।
हालाँकि यह ग्राउंड कुछ हद तक छोटा भी है इस कारण इस मैदाण पर ज्यादा छक्के और चौके देखने को मिलते है।
The post ये है दुनिया के वो 10 क्रिकेट ग्राउंड जहाँ सबसे अधिक औसत के साथ बनते है रन appeared first on SportzWiki Hindi.