Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हॉलीवुड एक्टर्स से मिलती है इन क्रिकेटरों की शक्ल, 10 वीं तस्वीर जरुर देखे

आज के समय के क्रिकेटर किसी भी एक्टर और मॉडल से कम नहीं लगते, चाहे उनका लुक या फिर उनकी पर्सनालिटी। इसके साथ ही पैसे के मामले में भी पीछे नहीं है। विज्ञापन की शूटिंग में खिलाड़ी अपनी एक्टिंग का भी लोहा मनवाते हैं।

आज हम आपको ऐसे ही 10 क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो देखने में हॉलीवुड के मशहूर एक्टर की तरह लगते हैं।

1. विराट कोहली और डोमिनिक कूपर

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली मशहूर हॉलीवुड एक्टर डोमिनिक कूपर की तरह लगते हैं। कूपर ने कैप्टन अमेरिका और अब्राहम लिंकन: वैम्पायर हंटर जैसी फ़िल्में की है

2. डेल स्टेन और डैनियल क्रेग

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन की शक्ल जेम्स बॉन्ड सीरीज के मुख्य किरदार डैनियल क्रेग से मिलती है।

3. एबी डिविलियर्स और जेसन स्टेथम

 

कुछ समय पहले क्रिकेट से संन्यास लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और मिस्टर 360 एबी डिविलियर्स का चेहरा मशहूर एक्टर और मार्शल आर्टिस्ट जेसन स्टेथम से मिलता जुलता है।

4. जॉनी बेयरस्टो और रूपर्ट ग्रिंट

हैरी पॉर्टर सीरीज के किरदार और कम उम्र में ही दुनिया भर में अपनी पहचान बनाने वाले रूपर्ट ग्रिंट और इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो देखने में बिल्कुल एक जैसे लगते हैं।

5. ब्रैड हॉज और मार्क रफेलो

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज और आईपीएल में किंग्स XI पंजाब के मुख्य कोच ब्रैड हॉग की शक्ल मार्वल सीरीज के फिल्मों में हल्क की भूमिका निभाने वाले मार्क राफेलो से काफी मिलती है।

6 . जोहान बोथा और केविन बेकन

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्पिन गेंदबाज जोहन बोथा और हॉलीवुड एक्टर केविन बेकन का चेहरा लगभग एक जैसा ही है।

7. डेमियन फ्लेमिंग और एडेन गिलेन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज और कमेंट्रेटरडेमियन फ्लेमिंग और गेम ऑफ़ थ्रोन्स के एक्टर एडेन गिलेन देखने में लगभग एक जैसे ही लगते हैं।

8. शेन वाटसन और क्लाइव स्टैनडन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर और आईपीएल 2018 के फाइनल में शतकीय पारी खेलने वाले शेन वॉटसन की शक्ल अक्षय कुमार के साथ काम कर चुके ब्रिटिश एक्टर क्लाइव स्टैनडन से काफी मिलती है। दोनों जुड़वा भाई की तरह ही लगते हैं।

9. माइकल वॉन और क्रिश्चियन बेल

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और फिल्मों में बैटमैन का किरदार निभाने वाले क्रिश्चियन बेल का चेहरा- जुलता है।

10. माइकल क्लार्क और चेस्टर चार्ल्स

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और सबसे हैंडसम क्रिकेटरों में शुमार माइकल क्लार्क और चेस्टर चार्ल्स देखने में बिल्कुल भाई-भाई ही लगते हैं। यहां तक की उनका हेयर स्टाइल और टैटू भी लगभग एक जैसा ही है।

 

The post हॉलीवुड एक्टर्स से मिलती है इन क्रिकेटरों की शक्ल, 10 वीं तस्वीर जरुर देखे appeared first on SportzWiki Hindi.