Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वर्ल्ड इमोजी डे: 10 इमोजी जो भारतीय कप्तान विराट कोहली पर बैठते है बिल्कुल फिट

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की गिनती दुनिया के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में की जाती है। कोहली अभी भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं। जहाँ उनकी टीम आज तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड से भिड़ रही है। कोहली की टीम टी-20 सीरीज पहले ही जीत चुकी है और 1 अगस्त से दोनों ही टीमें टेस्ट सीरीज में भिड़ेंगी।

इसके साथ ही हम सभी को पता है कि भारतीय कप्तान काफी भावनात्मक खिलाड़ी है। वह कभी भी अपनी भावनाओं को नहीं छुपाते, चाहे वह मैदान के अंदर हो या बाहर। वह गुस्सा हो या खुश सब कुछ उनके चेहरे पर दिख जाता है और यही उनकी पहचान है।

आज वर्ल्ड इमोजी डे है और इस मौके पर हम आपको कोहली की हरकतों जैसी इमोजी दिखाने जा रहे हैं जो इंटरनेट पर धूम मचा रही है

1. इशांत शर्मा को विकेट चटकाते देखने के बाद ऐसा होता है विराट कोहली का रिएक्शन।

2. जिम में पसीना बहाने के बाद कप्तान कोहली ऐसे दिखते हैं।

3. अनुष्का के बिना घर में अकेले ऐसा होता है पति कोहली का हाल।

4. जब कोहली को पता चला कि मोदी जी ने 500 और 1000 के नोटों को बैन कर दिया है।

5. जब सामने वाला कोहली को ज्यादा ज्ञान देता है तो उनका एक्सप्रेशन ऐसा होता है।

6. जब किसी ने पूछा कि रमेश पवार और इंजमाम उल हक़ में किसका वजन ज्यादा है, तो ऐसे सोच में पड़ गए भारतीय कप्तान। उन्हें समझ ही नहीं आया क्या जबाव दें।

7. 2014 का इंग्लैंड दौरा याद कर ऐसा हो जाता है विराट कोहली का हाल।

8. स्टैंड्स में जैसे ही विराट की नजर पत्नी अनुष्का पर पड़ती है तो ऐसा एक्सप्रेशन देते हैं।

9. जब कोई विराट को बोलता है कि स्मिथ उनसे बेहतर बल्लेबाज हैं तो ऐसा रिएक्शन देते हैं।

10. हार्दिक पांड्या के बदलते हेयर स्टाइल को देखकर कप्तान कोहली का रिएक्शन

The post वर्ल्ड इमोजी डे: 10 इमोजी जो भारतीय कप्तान विराट कोहली पर बैठते है बिल्कुल फिट appeared first on SportzWiki Hindi.