नई दल्ली। हीरो महिला पेशेवर टूर के मौजूदा सीजन में अधिकतर समय गोल्फ कोर्स से दूर रहने वाली वाणी कपूर 10वें चरण में खेलती नजर आएंगी। वाणी लेडीज यूरोपियन टूर और एशियन टूर टूर्नामेंट में खेलने के कारण इस सीजन ज्यादातर समय बाहर रही हैं।

तवेशा काफी मामूली अंतर से ऑर्डर ऑफ मेरिट में नेहा से आगे हैं। गुरसिमर इस सीजन में दो खिताब जीतने वाली इकलौती खिलाड़ी हैं वो मेरिट में पहले स्थान पर बनी हुई हैं जबकि अमनदीप चौथे और स्मृति मेहरा पांचवें स्थान पर हैं।
The post महिला गोल्फ: 10वें चरण में नजर आएंगी वाणी कपूर appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.