Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अमनदीप ने महिला गोल्फ का 10वां चरण अपने नाम किया

तमिलनाडु। अमनदीप द्राल ने शुक्रवार को हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर का 10वें चरण का खिताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने क्लोवर ग्रींस पर खेले गए इस टूर्नामेंट के आखिरी दिन पांच अंडर 67 का स्कोर कर जीत हासिल की।

वह इसी के साथ हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के इस सीजन में एक से अधिक बार जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं। यह अमनदीप का इस कोर्स पर इसी सीजन में दूसरा खिताब है। उन्होंने आठवें चरण का खिताब भी इसी कोर्स पर जीता था।

अमनदीप ने इस चरण के तीसरे दिन सात बर्डी लगाईं जो इस सप्ताह में एक दिन में लगाई गईं सबसे ज्यादा बर्डी हैं। हालांकि दो बोगी के कारण उन्हें थोड़ा नुकसान जरूर हुआ।

दूसरे स्थान पर वाणी कूपर रहीं। उन्होंने लगातार दूसरे दिन 69 का स्कोर कर दूसरा स्थान हासिल किया। अमनदीप का कुल स्कोर सात अंडर 209 और वाणी का कुल स्कोर पांच अंडर 211 रहा।  दूसरे दिन का अंत पहले स्थान के साथ करने वाली नेहा त्रिपाठी कुल तीन अंडर 213 का स्कोर कर तीसरे स्थान पर रहीं।

The post अमनदीप ने महिला गोल्फ का 10वां चरण अपने नाम किया appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.