Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वनडे में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजो की लिस्ट में तीन भारतीय

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने वनडे करियर के 10 हजार रन पूरे कर लिए.

वह वनडे में 10 हजार रन का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के 12वें और भारत के चौथे बल्लेबाज बन हैं. खास बात ये है कि धोनी ने 50 से ज्यादा के औसत के साथ 10 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं.

वनडे में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज 

#5 -महेंद्र सिंह धोनी

इस लिस्ट में धोनी का नाम पांचवे नंबर पर आता है. इससे पहले विंडीज के ब्रायन लाया पांचवे पर मौजूद थे. धोनी ने ये कीर्तिमान अपने 320वें मैच में बनाया.

धोनी सबसे तेज 10 हजार पूरे करने वालों की लिस्ट पांचवे नंबर पर हैं. इस लिस्ट में पहले ही दो भारतीय बल्लेबाज मौजूदा हैं. धोनी ने यह कारनामा 273 इनिंग में पूरा किया है.

#4- जैक कालिस

दक्षिण अफ्रीकी के स्टार ऑलराउंडर बल्लेबाज रह चुके जैक कालिस ने साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेलते हुए 272 एक दिवसीय पारियों में 10000 रन पूरे किए थे.

जैक कालिस ने अपने करियर के दौरान 328 वनडे मैचों में 17 शतक और 86 अर्धशतकों की मदद से 11579 रन बनाए.

# 3 -रिकी पोंटिंग

इस मामले में कंगारू टीम के दिग्गज बल्लेबाज व पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम आता है. पोंटिंग ने साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 266 एकदिवसीय पारियों में 10000 रनों का आंकड़ा पार किया था.

रिकी पोंटिंग ने अपने करियर के दौरान ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 375 एकदिवसीय मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 30 शतक और 82 अर्धशतको की मदद से 13704 रन बनाए थे.

#2- सौरव गांगुली

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम से मशहूर सौरव गांगुली इस मामले में दूसरे नंबर पर कब्जा जमाये हुए हैं. गांगुली ने साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में 263 एकदिवसीय पारियों में 10000 रनों का आंकड़ा पार किया था.

सौरव गांगुली ने अपने वनडे करियर के दौरान 311 मैच खेले थे और इन 311 मैचों में सौरव गांगुली ने 22 शतक और 72 अर्धशतकों की मदद से 11363 रन बनाए.

#1 -सचिन तेंदुलकर

भारत में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इस मामले में शीर्ष पर काबिज है. सचिन ने मात्र 259 इनिंग में अपने 10 हजार रन पुए कर लिए थे. सचिन ने साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह आंकड़ा पार कर लिया था.

सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी है. सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर के दौरान 463 वनडे मैचों में 96 अर्धशतक और 49 शतकों की मदद से 18426 रन बनाए.

The post वनडे में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजो की लिस्ट में तीन भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.