Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पुतिन और नेतन्याहू की 11 जुलाई को होगी मास्को में मुलाकात

इंटरनेट डेस्क:इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 11 जुलाई को मास्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री के कार्यालय ने इस मुलाकात के बारे में जानकारी दी और इसमें बताया गया की दोनों नेताओं के बीच 11 जुलाई को मास्को में मुलाकात होने जा रही है। दोनों नेता अपने क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर नियमित रूप से मिलते रहते हैं। इस बार सीरिया में चल रहे गृहयुद्ध के बारे में चर्चा होगी और सीरिया में इजरायल और रूस दोनों की सेना तेनात है।

इससे पहले ये दोनों नेता मई में मास्को में मिले थे। सीरिया में ईरान की बढ़ती हुई सैन्य उपस्थिति को लेकर इजरायल परेशान है इसलिए वह ईरानी सेना पर हमले किया करता है। दोनों नेता सीरिया के मुद्दे को लेकर आपसी तालमेल को मजबूत करने के बारे में चर्चा कर सकते हैंं। इससे पहले अमेरिका और रूस के बीच होने वाली शिखर वार्ता के लिए दोनों देशों के मध्य एक समझौता हुआ। अमेरिका और रूस के बीच हुए इस इस समझौते के कारण अमेरिकी सहयोगी देशों की चिंताएं बढ़ने के साथ देश में आलोचकों का सामना करना पड़ है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग के साथ हुई ऐतिहासिक शिखर वार्ता को सफल बताया था। इस बैठक के बाद ट्रम्प की अपने देश में काफी आलोचनाएं होना शुरू हो गई है। सीरिया और यूक्रेन को लेकर अमेरिका और रूस के बीच में शुरू से ही तनावपूर्ण संबंध रहे हैं। रूस सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद का समर्थन करता है तो अमेरिका असद पर रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ होने वाली बैठक में वह अमेरिकी चुनावों में मास्को के हस्तक्षेप के बारे में चर्चा करेंगे।पुतिन और नेतन्याहू की 11 जुलाई को होगी मास्को में मुलाकात



Herald