Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

11 जुलाई को लांच होगा नोकिया का ये धांसू स्‍मार्टफोन, ये होंगें फिचर्स

टेक्‍नो डेस्‍क। स्‍मार्टफोनस के क्षेत्र में लगातार बढ रही स्‍मार्टफोनस की डिमांड को देखते हुए मोबाइलों की दिग्‍गज कंपनी नोकिया जल्‍द अपना नया स्‍मार्टफोन लांच करने वाली हैं। हालहीं में हुई एक आधिकारिक पुष्टि से मालूम हुआ हैं कि नोकिया कंपनी अपने इस स्‍मार्टफोन को चीन में आयोजित हो रहें एक इवेंट में लांच करने वाली हैं। ये इवेंट चीन में 11 जुलाई को आयोजित होगा। सूत्रों के अनुसार नोकिया कंपनी इस स्‍मार्टफोन को Nokia X5 (2018) या फिर Nokia 5.1 Plus स्मार्टफोन के नाम से लांच कर सकती हैं। कंपनी ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि भी की हैं।

हालहीं में आई जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह इस स्‍मार्टफोन की लांचिग से जुडी कई जानकारियां सामने आ चुकी थी मगर इसकी पुष्टि अब हुई हैं। सूत्रों के अनुसार नोकिया के इस स्‍मार्टफोन की लांचिंग से जुडी जानकारी इनवाइट वेइबो की ऑफिशियल वेबसाइट पर सामने आई हैं। हालांकि अभी तक ये तय नही हैं कि इस स्‍मार्टफोन को बाजार में किस नाम से लांच किया जायेगा। नोकिया कंपनी ने इस इवेंट के मीडिया इंवेटेशनस देने शुरू कर दिये हैं और इस स्‍मार्टफोन को X सीरीज के अंतर्गत पेश किया जा सकता हैं।

सूत्रों के अनुसार गत सप्ताह जारी हुए एक पोस्‍टर में इस स्‍मार्टफोन से जुडी जानकारी सामने आई थी। इस पोस्‍टर से मिली जानकारी की माने तो इसकी कीमत CNY 799 यानि तकरिबन 8,289 रूपयें तय की जा सकती हैं। ये स्‍मार्टफोन दो वेरिएटंस में लांच किया जा सकता हैं। 32GB मैमोरी स्टोरेज और 64जीबी मैमोरी स्टोरेज के साथ। नोकिया के 64जीबी वाले स्‍मार्टफोन की कीमत लगभग 10,364 रूपये तय की जा सकती हैं। बात अगर वेबसाइट लीक्‍स की करें तो यह स्‍मार्टफोन Helio P60 प्रोसेसर पर रन करेगा। ये स्‍मार्टफोन 3GB, 4GB रैम और 6GB रैम वैरिएंट में लांच किया जा सकता हैं। बात अगर डिस्प्ले की करें तो इसे 5.86-इंच की HD+ डिस्प्ले में पेश किये जाने की संभावना हैं। नोकिया का यह स्‍मार्टफोन ड्यूल कैमरा सेटअप से लैस हो सकता हैं।



Herald