नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) ने अब गेंद से छेड़छाड़ लेवल तीन का अपराध बना दिया है। इसके तहत छह टेस्ट या 12 वनडे तक का प्रतिबंध लग सकता है। मैदान पर खिलाड़ी के बेहतर बर्ताव को सुनिश्चित करने के लिए इस सूची में अभद्रता और निजी दुर्व्यवहार को भी शामिल किया है।
वैश्विक संस्था ने डब्लिन मे हुए वार्षिक सम्मेलन के अंत में मैदान पर अनुचित व्यवहार पर लगाम कसने की अपनी योजना भी पेश की। इसी साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बेनक्रॉफ्ट गेंद की स्थिति बदलने के दोषी पाए गए थे। जिसके बाद गेंद से छेड़छाड़ को लेवल दो से तीन का अपराध बनाया गया।
आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर ने कहा, ‘मैं और मेरे साथी बोर्ड निदेशक खेल के बेहतर बर्ताव के लिए क्रिकेट समिति और मुख्य कार्यकारियों की समिति के सिफारिशों का समर्थन करने को लेकर सर्वसम्मत थे।’
फाफ डु प्लेसिस नें भी सजा कड़ी करने की मांग की और कहा कि खिलाड़ियों और प्रशासकों रोकने के लिए कोई मजबूत कड़े नियम होनें चाहिए, जिससे हमारे खेल में आचरण को लेकर शीर्ष स्तर हो। मार्च के दौरान लागू आचार संहिता के तहत आईसीसी ने स्मिथ पर एक टेस्ट का प्रतिबंध लगाया, जिसके बाद कड़ी सजा की मांग उठाने लगी।
The post बॉल टेपरिंग पर बेहद सख्त हुआ आईसीसी, पकड़े गए तो खिलाड़ियों पर लगेगा छह टेस्ट या 12 वनडे का बैन appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.
