स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए है। धोनी इन दिनों क्रिकेट के मैदान पर अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के कारण वह आलोचनाओं को शिकार हो रहे हैं। लेकिन धोनी इंग्लैंड दौर पर अपने नाम 10,000 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। धोनी मैदान मेें रिकॉर्ड बनाने के साथ मैदार के बाहर भी एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो अभी तक किसी के नाम नहीं था। धोनी इस बार अपने राज्य में सबसे ज्यादा टैक्स भरने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
धोनी ने वित्त वर्ष 2017-18 में लगभग 12.17 करोड़ रुपये टैक्स जमा करवाया है। टैक्स में जमा की गई राशी बिहार और झारखंड क्षेत्र में सबसे ज्यादा बताई गई है। इससे पहले धोनी ने 2016-17 वित्त वर्ष में भी लगभग 10.93 करोड़ रुपये टैक्स जमा करवाया था। धोनी 2013-14 में भी सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले इंसान थे। धोनी रांची में एक होटल खोलना चाहते है इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार से अनुमती मांगी है। रांची में स्थित आयकर भवन प्रधान आयकर आयुक्त ने बताया है कि इस बार आयकर संग्रह के मामले में वित्तीय वर्ष 2017-18 में झारखंड ने अच्छा काम किया है।
आयकर जमा करवाने में धोनी पहले स्थान पर है। निर्धारित समय सीमा यानी 31 जुलाई तक आयकर रिटर्न दाखिल नहीं करने वालों पांच हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। 31 दिसम्बर के बाद आयकर जमा करवाने वालों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसलिए अगर आप ने रिटर्न जमा नहीं करवाई है तो आप जल्द से जल्द जमा करवाएं। इसके जमा करने से आपका और देश का फायदा होता है।धोनी ने समय पर टैक्स जमा करके लोगों के लिए एक उदाहरण पैश किया है। ईमानदारी से टैक्स भरना हर व्यक्ति का कर्तव्य है।
Herald