Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : बल्लेबाज ने लगाया 1250 KM/h की स्पीड से शॉट और फिर जो हुआ देख हर कोई रह गया हैरान

क्रिकेट में कैच के बारे में कहा जाता है कि अगर कैच गिरा दिया मतलब मैच गंवा दिया. वहीं कैच एक रोमांच भी पैदा करते हैं. क्रिकेट इतिहास में हमें कई शानदार और अद्धभुत कैच देखने को मिले हैं. जहां कुछ कैच पूरे मैच का रुख बदल देते हैं, तो वहीं कुछ कैचों से मैच में फर्क तो नही पड़ता लेकिन वह होते शानदार हैं. ऐसा ही एक कैच इंग्लैंड में खेले जा रहे मैच के दौरान देखने को मिला है. जिसे देख कर आप भी हैरान रह जाएंगे.

शानदार कैच 

इंग्लैंड में ल्युलिंगटन पार्क सीसी क्रिकेट क्लब पर एक मैच खेला जा रहा था. जिसमें एक फील्डर ने गोली की रफ़्तार से जा रही गेंद को कैच में बदल दिया. जिसे देख कर सभी खिलाड़ी भी दंग रह गए.

मैच के दौरान गेंदबाज ने गेंद फेंकी इस गेंद पर बल्लेबाज ने जोरदार शॉट खेला. मगर सिली मिड ऑन पर खड़े एक फील्डर तेज शॉट का कैच ले लिया. कैच लेने के बाद एक बार तो फील्डर को भी यकीन नही हुआ. मगर ये शानदार कैच कैमरे में कैद हो चुका था. जिसे ल्युलिंगटन पार्क सीसी ने इस शानदार कैच के वीडियो को अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया.

ऐसे ही कई शानदार कैच हमें आईपीएल के दौरान भी देखने को मिलते हैं. इसी वर्ष आईपीएल सीजन के दौरान ट्रेंट बोल्ट द्वारा बाउंड्री पर लिया गया शानदार कैच सभी को याद होगा. दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेल रहे ट्रेंट बोल्ट ने विराट कोहली का बाउंड्री पर हैरतअंगेज कैच पकड़ लिया था.

कोहली ने हर्षल पटेल की गेंद पर ऑन साईट पर छक्के के लिए शॉट खेला था, लेकिन बाउंड्री पर खड़े बोल्ट ने दाएं हाथ से गेंद को इस कदर लपका कि स्टेडियम में मौजूद हर दर्शक और खिलाड़ी दंग रह गया. बल्कि बोल्ट खुद हैरान थे कि आखिर उन्होंने ऐसा हैरतअंगेज कैच लपक लिया. साथ ही विराट कोहली को भी यकीन नही हो रहा था.

The post वीडियो : बल्लेबाज ने लगाया 1250 KM/h की स्पीड से शॉट और फिर जो हुआ देख हर कोई रह गया हैरान appeared first on SportzWiki Hindi.