खेल डेस्क। बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज रंगाना हेराथ (98 रन पर छह विकेट) की शानदार गेंदबाजी की मदद से श्रीलंका ने दूसरे मैच में 199 रन से जीत दर्ज कर 12 साल बार दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट सीरीज में सफाया किया है।
पहले वनडे में बांग्लादेश ने दो बार की विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज को हराया
श्रीलंका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका का सूपड़ा साफ किया है। इससे पहले श्रीलंका ने साल 2006 में दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट शृंखला 2-0 से अपने नाम की थी।
490 रन के मुश्किल लक्ष्य के सामने दक्षिण अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में 290 रन पर ही ढेर हो गई। मेहमान टीम की दूसरी पारी में केवल डे ब्रूइन और तेम्बा बावुमा ही श्रीलंकाई गेंदबाजों का सामने करने में सफल रहे, लेकिन ये दोनों बल्लेबाज भी दक्षिण अफ्रीका की हार नहीं टाल सके। हालांकि इन दोनों बल्लेबाजों ने श्रीलंका को जीत के लिए इंतजार जरूर करवाया।
पाक ने 5-0 से जीती वनडे शृंखला, ये बल्लेबाज तोड़ सकता है फखर जमां का विश्व रिकॉर्ड
बावुमा ने 63 रन की अर्धशतकीय पारी में केवल 98 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने चार चौके लगाए। इस शृंखला में दक्षिण अफ्रीका की ओर से एक मात्र शतक ब्रूइन ने लगाया।
उन्होंने 232 गेंदों पर 101 रन की शतकीय पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके लगाए। उनकी पारी का समापन रंगाना हेराथ ने किया। डे ब्रूइन और तेम्बा बावुमा ने छठे विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की। दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्विंटन डिकॉक ने आठ रन बनाए।
भारत से टेस्ट सीरीज जीतने के लिए इस गेंदबाज का संन्यास तुड़वा सकता है इंग्लैंड
मैच में मेजबान टीम ने श्रीलंका ने पहली पारी में 338 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 124 रन ही बना सकी थी। श्रीलंका ने दूसरी पारी पांच विकेट के नुकसान पर 275 रन बनाकर घोषित की थी।सीरीज पर शानदार प्रदर्शन करने वाले दिमुथ करुणरत्ने को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।