Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवा बल्लेबाज पवन शाह ने तोड़ा 12 साल पुराना ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। श्रीलंका के खिलाफ चल रहे दूसरे अंडर-19 युवा टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला खूब चल रहा है। पहले सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे (177) ने लगातार दूसरी शतकीय पारी खेली। अब युवा क्रिकेटर पवन शाह (282) ने भारत की ओर से अंडर-19 में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया।

अभ्यास मैच में भारत के चार बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक

अथर्व तायडे और पवन शाह की शानदार पारियों के दम पर भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 613 रन बनाकर समाप्त घोषित की। इसके जवाब में श्रीलंका ने चार विकेट पर 215 रन बना लिए हैं।

पवन शाह ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए तन्मय श्रीवास्तव का कीर्तिमान ध्वस्त किया। तन्मय श्रीवास्तव ने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ पेशावर में 220 रन की दोहरी शतकीय पारी खेली थी। पुणे के 18 वर्षीय शाह ने अपनी पारी में 382 गेंदों का सामना कर 33 चौके और एक छक्का लगाया।

इन बल्लेबाजों के शतकों से भारत ने पहले ही दिन लगाया रनों का अंबार

हालांकि शाह इस दौरान युवा टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया के क्लिंटन पीक के नाबाद 304 रन के विश्व रिकॉर्ड को तोडऩे से चूक गए। क्लिंटन पीक ने 1995 में भारत के खिलाफ मेलबर्न में ये तिहरे शतकीय पारी खेली।

शाह की पारी में एक उपलब्धि एक ओवर में लगातार छह चौके लगाने की भी रही। उन्होंने 108वें ओवर में विचित्रा परेरा के एक ओवर में लगातार छह चौके लगाए। इससे पहले भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में छह चौके संदीप पाटिल ने 1982 में इंग्लैंड के गेंदबाज बाब विलिस पर लगाए थे।

ये हैं WWE की पांच खूबसूरत महिला रेसलर, इनकी अदाओं से घायल हो चुके हैं करोड़ों प्रशंसक

श्रीलंकाई अंडर-19 टीम ने पहली पारी में 79 ओवर में चार विकेट खोकर केवल 215 रन ही बना लिए हैं। वह अभी भारत के स्कोर से 398 रन पीछे चल रही है और उसके छह विकेट ही शेष हैं। पासिंडू सूरियाबंदारा नाबाद 98 और सोनल दिनुशा नाबाद 51 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।