Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन ने हार के बाद भारत के लिए कहा कुछ ऐसा जीत लिया 130 करोड़ भारतीयों का दिल

भारत और इंग्लैंड के बीच आज टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला गया. इस मैच से पहले टॉस भारत के कप्तान विराट कोहली ने जीता. उन्होंने इंग्लैंड को बल्लेबाज़ी करने का आमंत्रण दिया. भारत ने आज राहुल को टीम में शामिल किया. वही इंग्लैंड ने अपनी टीम में कोई भी बदलाव नही किया.

कुलदीप ने दिखाया दम 

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड के बल्लेबाजों के पास कुलदीप यादव की फिरकी का कोई भी जवाब ही नही था.इंग्लैंड की पूरी टीम 20 ओवर में सिर्फ 159 रन ही बना सकी. इंग्लैंड के किये सबसे ज्यादा रन बटलर ने बनाए. उन्होने 67 रन की पारी खेली. वही उनके अलावा रॉय ने भी 30 रन की पारी खेली.

राहुल ने दिखाया दम 

159 रन के स्कोर का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. टीम के स्टार बल्लेबाज़ धवन सिर्फ 4 रन बना के आउट हो गए उनके आउट होने के बाद रोहित और राहुल ने टीम को संभाला. इस दौरान राहुल अपने ही अंदाज़ में नजर आए और उन्होंने टी-20 में अपना दूसरा शतक पूरा करते ही भारत को 8 विकेट से जीत दिला दी.

भारत जीत का हक़दार था 

हार के बात करते हुए इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन ने कहा कि

भारत जीत का हकदार था. बटलर और रॉय ने हमें अच्छी शुरुआत दी थी. लेकिन बीच के ओवर में विकेट गिरने से हम मैच से बाहर हो गए. उसके बाद हमे मैच में अपनी लय नही मिली. जब राहुल जैसा खिलाड़ी अपनी लय मे होता है, तो उसे रोकना काफी ज्यादा मुश्किल होता है. कुलदीप एक अच्छा गेंदबाज़ है. जब विकेट अच्छा होता है तो आप को विकल्प रखने होता है. लेकिन आज हम 160 रन भी नही बचा सके. आज का दिन हमारे स्पिनर्स के लिए कुछ ख़ास नही रहा है. आज का दिन हमारा न ही था. हम इससे बेहतर होकर आएँगे और अच्छा करेंगे.”

 

The post इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन ने हार के बाद भारत के लिए कहा कुछ ऐसा जीत लिया 130 करोड़ भारतीयों का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.