भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच खेले गये तीसरे टी-20 मैच में एमएस धोनी का पूरी तरह जलवा रहा है. आपकों बता दें, कि एम एस धोनी ने इस मैच में कुल छह डिसमिसल किये. वही कुल पांच कैच धोनी ने इस मैच में किये है.
एमएस धोनी का इन पांचों कैचों में सबसे बेस्ट कैच इंग्लैंड के कप्तान इयान मॉर्गन का था. इयान मॉर्गन का कैच देख सभी ने धोनी के फिटनेस की जमकर तारीफ की है.
धोनी ने मॉर्गन का किया हाई कैच

13.2 ओवर में हार्दिक पंड्या ने एक गेंद इंग्लैंड के कप्तान इयान मॉर्गन को की थी. इयान मॉर्गन ने उनकी इस गेंद को हवा में खेल दिया था. यह गेंद सीधे विकेट के ऊपर ही हवा में काफी ऊपर उछल पड़ी. इस गेंद पर धोनी ने अपनी निगाहें बनाये रखी और अपनी शानदार चुस्ती-फुर्ती का नमूना पेश करते हुए गेंद की तरफ तेजी से भागने के बाद उसे पकड़ लिया.
कैच लेते वक्त स्टंप से भी टकराये धोनी
आपकों बता दें, कि इस कैच को लेते वक्त एमएस धोनी स्टंप से भी टकरा गये. वह अपनी पूरी नजर बॉल पर बनाये हुए थे. जिस कारण उन्हें स्टंप का बिलकुल अहसास नहीं हुआ और वह जाकर स्टंप पर जा गिरे थे.
यहाँ देखे धोनी के शानदार कैच का वीडियो
What a brilliant catch by MS Dhoni. #INDvENG https://t.co/keN4o37QR8
— Khurram Siddiquee (@iamkhurrum12) July 8, 2018
आप इस वीडियो में देख सकते है, कि कैसे धोनी ने अपनी शानदार चुस्ती-फुर्ती का नमूना पेश करते हुए इंग्लैंड के कप्तान इयान मॉर्गन का कैच किया और कैसे वह स्टंप में जाकर टकरा पड़े.
वैसे आपकों बता दें, कि इस मैच को भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत लिया है और सीरीज को भी 2-1 से अपने नाम कर लिया है.
The post वीडियो : 13.2 ओवर में धोनी ने अगर नहीं लिया होता ये कैच तो शायद ही जीत पाता भारत appeared first on SportzWiki Hindi.