Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला की मदद से चार लोगों ने 14 साल की लड़की के साथ सुबह से रात तक किया...

क्राइम डेस्क। देश में हो रही हर दिन ऐसी घटनाओं के बाद मानों ऐसा लगता है जैसे देश में कानून नाम की कोई चीज ही ना हो। आये दिन अखबारों और टीवी में कही ना कही दुष्कर्म, गैंगरेप, मर्डर जैसी घटनाएं देखने को मिलती रहती है। देश में आये दिन मासूम बच्चियों और नाबालिग लडकियों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आती रहती है। ऐसा ही एक मामला आज सामने आया है बताया जा रहा है की ये मामला मध्य प्रदेश के सागर के पास तेजपुर गांव का है जहां एक 14 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ दो नाबालिग लड़कों सहित चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और साथ ही बताया जा रहा है की इस घटना में आरोपी लोगों का साथ दिया एक महिला ने।

दोस्ती का फायदा उठाकर उसकी बहन के साथ किया ऐसा काम की...

खबरों के मुताबिक बताया जाता है कि 14 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ दो नाबालिग लड़कों सहित चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और इस पूरे खेल में इन लोगों का साथ दिया एक महिला ने। साथ ही बताया जा रहा है की लड़की के साथ यह घटना उस समय घटित हुई जब वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी महिला लड़की के घर गई और घरेलु काम का बहाना बना उसे अपने घर पर ले आयी फिर महिला ने लड़की को कमरे में बंद कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने इस नाबालिग लड़की के साथ कल सुबह से रात तक सामूहिक दुष्कर्म किया और जब वह बेहोश हो गई तो देर रात एक सरकारी स्कूल के पास फेंक दिया। जब इसकी सूचना परिजनों को लगी तो इनके द्वारा मामला पुलिस में दर्ज करवाया गया।

मानवता हुई फिर शर्मसार चार साल की मासूम को बनाया अपनी हवश का शिकार

साथ ही बताया जा रहा है की आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। साथ ही पुलिस मामलें की जाच में जुटी हुई है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया।



Herald