Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

142 साल के क्रिकेट इतिहास में ये उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के एकमात्र गेंदबाज बने कुलदीप

इंटरनेट डेस्क। भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान ऐसा कारमाना किया है जिसे अभी तक 142 साल के क्रिकेट इतिहास में विश्व का कोई भी गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है।

विंबलडन: पहले ही दौर में उलटफेर का शिकार हुई शारापोवा और क्वितोवा

मैच ऑफ द मैच कुलदीप यादव ने इस मुकाबले में पांच विकेट हासिल कर पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी इंग्लैंड को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।

इस दौरान उन्होंने लगातार गेंदों पर इंग्लैंड के दो बल्लेबाजों को शून्य पर स्टंप आउट करवा दिया। वे ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने जॉनी बेयरस्टो और जो रुट को खाता भी नहीं खोलने दिया और अपनी गेंदों पर महेन्द्र सिंह धोनी के हाथों स्टम्प करवा दिया।

फीफा विश्व कप: इंग्लैंड ने पेनल्टी शूट आउट में कोलंबिया को हराया

कुलदीप ने इस मैच में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर, एलेक्स हेल्स और कप्तान इयोन मॉर्गन को भी पवेलियन की राह दिखाई।इंग्लैंड एक समय एक विकेट पर 95 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी, लेकिन इसके बाद कुलदीप ने अपनी फिरकी का कमाल दिखाते हुए पांच विकेट लेकर इंग्लैंड की पारी का पतन कर दिया। इंग्लैंड निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 159 रन ही बना सकी।

विम्बलडन में विश्व नम्बर वन राफेल नडाल की आसान जीत

इसके जवाब में लोकेश राहुल (101) की आक्रामक शतकीय पारी की मदद से भारत ने 18.2 ओवर में दो विकेट खोकर 163 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया है। भारतीय टीम ने ये मुकाबला आठ विकेट से जीता। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

राहुल ने अपनी पारी में केवल 54 गेंदों का सामना करते हुए दूसरी शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में दस चौके और पांच छक्के लगाए। मैच में रोहित शर्मा ने 34 और कप्तान विराट कोहली ने भी 20 रन बनाए।