Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड में कुलदीप ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, 142 साल के क्रिकेट इतिहास में नहीं कर पाया ऐसा कोई भी गेंदबाज...

मंगलवार के दिन टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच हुए पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में विराट सेना ने इंग्लैंड को 8 विकेट से शिकस्त दे दी। इस मैच में टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज कुलदीप जीत के हीरो रहे। कुलदीप यादव को मैन आॅफ मैच से नवाजा गया।आपको जानकारी के लिए बता दें कि कुलदीप यादव ने मात्र 24 रन देकर इंग्लैंड के पांच महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को चलता किया।

कुलदीप यादव ने इंग्लैड टीम के शीर्ष क्रम में शामिल कप्तान इयोन मोर्गन सहित जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो जो रूट और एलेक्स हेल्स जैसे बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी फिरकी गेंदबाजी का निशाना बनाया।जबकि बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने मात्र 54 गेंदों में नाबाद 101 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके तथा 5 छक्के शामिल रहे।
खैर जो भी हो चाइना मैन कहे जाने वाले कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर मैच का पासा ही पलट दिया। कुलदीप को उनके शानदार परफॉर्मेंस के लिए मैन आॅफ द मैच से चुना गया।

कुलदीप की इस खतरनाक गेंदबाजी के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली ने कहा कि कुलदीप एक ऐसा गेंदबाज है, जो किसी भी बल्लेबाज को अपने लपेटे में ले सकता है। उन्होंने कहा कि कुलदीप यादव को तीनो फॉर्मेट में मौका देना चाहिए।कुलदीप यादव ने शुरूआती 5 मुख्य विकेट झटकर इग्लैंड की कमरतोड़ दी।

मैच के दौरान सबसे खास बात यह देखने को मिली कि इंग्लैंड के सभी तूफानी बल्लेबाजों को कुलदीप यादव ने ही पवेलियन भेजा।इंग्लैंड के विरूद्ध किसी भी टी-20 मुकाबले में ऐसा पहली बार यह रिकॉर्ड कुलदीप यादव के नाम दर्ज हुआ है। इतना ही नहीं कुलदीप ने अपनी लगातार दो गेंदों पर दो बल्लेबाजों को जीरो पर चलता किया। ऐसा करने वाले कुलदीप दुनिया के अकेले गेंदबाज बन चुके हैं।गौरतलब है कि 142 साल के क्रिकेट इतिहास में गेंदबाज कुलदीप यादव के सिवाय दुनिया को कोई दूसरा गेंदबाज ऐसा कारनामा नहीं कर सका है।



Herald