भारतीय क्रिकेट टीम के युवा प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को भारतीय क्रिकेट में एक बड़े स्तर पर कप्तानी का मौका दिया गया है। झारखंड के रहने वाले पूर्व अंडर-19 भारतीय टीम के कप्तान रह चुके ईशान किशन को बोर्ड प्रेसीडेंस इलेवन टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

ईशान किशन को दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ बोर्ड प्रेसीडेंट IX का बनाया कप्तान
इंडियन प्रीमियर लीग में इस साल मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले उभरते विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को इस महीनें के अंत में भारत के दौरे पर आ रही दक्षिण अफ्रीका ए टीम के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। 14 सदस्यीय बोर्ड प्रेसीडेंट टीम को ऐलान गुरूवार को किया गया। ये मैच इस महीनें के अंत में यानि 30 जुलाई को कर्नाटक के बेलगाम में खेला जाएगा।

ईशान किशन हाल ही में भारत ए के साथ इंग्लैंड दौरे से लौटे
ईशान किशन पिछले कुछ साल से भारत के सबसे युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। ईशान किशन ने इस साल खेले गए आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया था। हाल ही में ईशान किशन इग्लैंड के दौरे पर भारत ए की टीम का हिस्सा थे, लेकिन वहां पर उन्हें केवल दो मैचों में ही मौका मिल सका जिसके बाद विकेटकीपर की जिम्मेदारी ऋषभ पंत को सौंप दी गई।

ईशान किशन ने इंग्लैंड दौरे पर खेले दो मैचों में किया अच्छा प्रदर्शन
साल 2016 में अंडर-19 विश्व कप में भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी कर चुके ईशान किशन को इंग्लैंड दौरे पर भारत ए की टीम में जिन दो मैचों में मौका मिला वहां पर उन्होंने प्रभाव छोड़ा था। ईशान किशन ने ईसीबी इलेवन के साथ हुए मैच में 46 गेंदो में पचासा जड़ा था तो वहीं वेस्टइंडीज ए के खिलाफ मिले मौके पर उन्होंने 21 रनों की नाबाद पारी खेली थी। साथ ही वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने विकेट के पीछे 4 शिकार भी किए।

इस तरह से है बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन की टीम
ईशान किशन(कप्तान और विकेटकीपर), आर संजय, ए.आर ईश्वरन, ध्रुव शौर्य, अनमोलप्रीत सिंह, रिकी भुई, जलज सक्सेना, सिद्धेश लाड, मिहिर हिरवानी, धर्मेन्द्र सिंह जडेजा, आवेश खान, शिवम मावी, ईशान पोरेल और अतित सेठ.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post साउथ अफ्रीका A के खिलाफ भारतीय टीम घोषित, ईशान किशन को मिली टीम की कप्तानी, इन 14 को टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.