क्राइम डेस्क। देश में लगातार महिलाओं और बच्चियों से अत्यचार बढ़ रहें हैं। बिहार में गुरु-शिष्य के संबंध को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई हैं। यहां एक स्कूल की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घिनौनी करतूत को अंजाम दिया गया हैं। स्कूल की छात्रा को ब्लैकमेल कर पिछले सात महीने से उसके साथ बलात्कार किया जा रहा हैं। यह मामला बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र का हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच के रही हैं।
यहां के पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय घटना के बारें में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल दिसंबर महीने में एक विद्यालय की छात्रा के साथ उसके साथ पढ़ने वाले छात्रों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। यह एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ स्थित एक विद्यालय की घटना हैं। जब इस घटना के बारें में पता चलने के बाद लड़की के साथ पढ़ने वाले कई छात्रों और विधालय के शिक्षकों ने दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़ित लड़की को ब्लैकमेल भी किया गया। लड़की को ब्लैकमेल किया जाता था कि अगर उसने किसी को बताया तो वे भी सबको ये घटना के बारें में बात देंगे और वह बदनाम हो जाएगी।
पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक, दो शिक्षक और 15 छात्रों के खिलाफ एकमा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने तुरंत कार्यवाई करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक, एक शिक्षक और दो छात्रों को गिरफ्तार कर लिया हैं।
गौरतलब हैं कि देश में आजकल बच्चियों से अत्याचार बढ़ते जा रहें हैं। पुलिस और कानून की कड़ी सख्ती के बाद भी ऐसी घिनौनी वारदात हो रही हैं। बता दें सोमवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर के कानोता क्षेत्र में एक युवक ने तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना सोमवार रात की हैं। बच्ची रात को अपने घर के बाहर खेल रही थी, इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक ने बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर उसकी मां बाहर आई तो आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। बच्ची को लहूलुहान हालत में देख परिजनों ने उसे जेकेलोन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बच्ची की हालत खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।
Herald