Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सबसे कम उम्र में150 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने कगिसो रबाडा, दुसरे नम्बर पर है यह भारतीय

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका क्रिकेट टीम 190 बनाकर ऑलआउट हो गई.पहली पारी में मिली 161 रनों के बढ़त के साथ श्रीलंका की टीम ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 352 रनों का लक्ष्य दिया.  रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले युवा गेंदबाज बन गए हैं.

 

 

रबाडा से पहले यह रिकॉर्ड भारत के हरभजन सिंह के नाम था. हरभजन सिंह ने टेस्ट क्रिकेट में 23 साल 106 दिन की उम्र में 150 टेस्ट विकेट लिए थे. श्रीलंका के खिलाफ दोनों पारियों को मिलाकर रबादा ने 7 विकेट झटके हैं.

 द. अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ कागिसो रबाडा ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे गॉल टेस्ट में अपने 150 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए. ये उपलब्धि उन्होंने इस टेस्ट के तीसरे दिन हासिल की.

श्रीलंका की दूसरी पारी में रबाडा ने तीन शिकार करते हुए टेस्ट क्रिकेट में ये बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. इसी के साथ रबाडा ने टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज़ हरभजन सिंह का विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

रबाडा ने भज्जी को छोड़ा पीछे

श्रीलंका की दूसरी पारी 196 रन पर सिमटी और इसमें सबसे अहम भूमिका निभाई कागिसो रबाडा ने. उन्होंने 12 ओवर में 44 रन देकर तीन शिकार किए.  45वें ओवर की चौथी गेंद (44.4) पर दिलरुवान परेरा को आउट करते ही रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में 150 विकेट पूरे किए.

 

 

इस उपलब्धि को हासिल करते ही उन्होंने हरभजन सिंह के वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। रबाडा अब टेस्ट क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज़ बन गए हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम था। भज्जी ने ये उपलब्धि 2003 में 23 साल 106 दिन की उम्र में हासिल की थी, वहीं रबाडा ने इस काम को 23 साल 50 दिन में कर दिखाया. दक्षिण अफ्रीका टीम का यह गेंदबाज जिसने सभी के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया.

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आये हो तो इसे खूब शेयर, कमेंट और लाइक करे …

The post सबसे कम उम्र में150 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने कगिसो रबाडा, दुसरे नम्बर पर है यह भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.