Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड बनाम भारत: टेस्ट सीरीज के लिए इन 15 भारतीय खिलाड़ियों को मिल सकती है टीम इंडिया में जगह

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के समापन के साथ ही अब हर किसी की नजरें 1 अगस्त से शुरू होने जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज पर है। भारतीय टीम के चयनकर्ता ने अभी तक तो टेस्ट टीम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन स्पोर्ट्ज विकी आपको टीम के चयन से ठीक पहले वो 15 संभावित खिलाड़ी बताने जा रहा है, जिनको इस टेस्ट सीरीज में मौका मिलना तय है।

तो आईए जानते हैं भारतीय टीम की इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए संभावित 15 सदस्य

विराट कोहली(कप्तान)

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए इंग्लैंड के खिलाफ ये टेस्ट सीरीज बहुत ही खास है। विराट कोहली पिछली बार की नाकामी को इस सीरीज में भुलाने की पूरी कोशिश करेंगे।

शिखर धवन

शिखर धवन भारतीय टेस्ट टीम में एशिया से बाहर अपनी जगह को बरकरार नहीं रख पाए हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनको मौका मिलना तय है। शिखर धवन से टेस्ट में उम्मीदें रहेंगी।

मुरली विजय

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय पूरी तरह से टेस्ट स्पेशलिस्ट बन गए हैं। मुरली विजय तो इंग्लैंड में टेस्ट टीम का चयन होने से पहले ही पहुंच गए हैं, जो अभी इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ भारत ए का हिस्सा हैं।

अजिंक्य रहाणे

भारतीय टीम के टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे की वैसे सीमित ओवर की क्रिकेट से छुट्टी कर दी गई है, लेकिन वो टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का अभिन्न अंग हैं। अजिंक्य रहाणे का पिछला इंग्लैंड दौरा भी शानदार रहा था।

चेतेश्वर पुजारा

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट फॉर्मेट के सबसे बड़े खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा पर इस बार बड़ी जिम्मेदारी हैं। अगर इस भारतीय टीम की बात करें तो पिछले एक साल में इंग्लैंड की पिचों पर सबसे ज्यादा खेलने का अनुभव पुजारा के पास ही है।

केएल राहुल

भारतीय टीम के मौजूदा टीम के स्टार खिलाड़ी बन चुके बल्लेबाज केएल राहुल अब भारतीय टीम के लिए सभी फॉर्मेट में शामिल होने का लाइसेंस पा चुके हैं। केएल राहुल तीनों ही फॉर्मेट में एक बेहतरीन खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

हार्दिक पंड्या

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पर इस बार इंग्लैंड के दौरे पर बड़ी जिम्मेदारी रहेंगी। इंग्लैंड की पिचों पर अपनी मध्यम गति की तेज गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी में भी हार्दिक पर नजरें हैं।

दिनेश कार्तिक

भारतीय टीम के टेस्ट विकेटकीपर रिद्धीमान साहा की चोट अभी तक तो ठीक नहीं हो पायी है. ऐसे में चयनकर्ता अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड दौरे पर भी दिनेश कार्तिक को मौका दे सकते हैं। दिनेश कार्तिक पिछले कुछ समय से लगातार भारतीय टीम से जुड़े रहे हैं।

ऋषभ पंत

इंग्लैंड के एक लंबे दौरे पर एक रिजर्व विकेटकीपर की जरूरत होगी। इसके लिए पिछले एक महीनें से इंग्लैंड में मौजूद भारतीय ए टीम के साथ खेल रहे ऋषभ पंत को ही चयनकर्ता मौका दे सकते हैं। पंत अभी वहां की परिस्थिति से ढल चुके हैं।

मोहम्मद शमी

अफगानिस्तान के खिलाफ खराब फिटनेस के कारण टीम में जगह नहीं बना चुके तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का चुना जाना तय है। मोहम्मद शमी के लिए इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में बहुत अहम है।

ईशांत शर्मा

भारतीय टीम के टेस्ट गेंदबाज बन चुके तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी कर लेंगे। ईशांत शर्मा अपनी लंबाई और गति से इंग्लैंड की पिच पर खतरनाक साबित हो सकते हैं।

भुवनेश्वर कुमार

भारतीय टीम की इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार के कंधों पर ही होगी। भुवनेश्वर कुमार की जिम्मेदारी बुमराह की गैर मौजूदगी में बढ़ जाएगी।

उमेश यादव

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव का भी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चुना जाना तय है। उमेश यादव अपनी गति से इंग्लैंड की पिचों पर धमाल करने का माद्दा रखते हैं।

कुलदीप यादव

इस बार भारतीय टीम में युवा चाइनामैन स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को टेस्ट टीम में मौका मिल सकता है। चयनकर्ता उमेश यादव को रविन्द्र जडेजा पर तरजीह दे सकते हैं।

आर अश्विन

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज आर अश्विन का टेस्ट टीम में चुने जाने पर कोई संदेह नहीं है। आर अश्विन अपनी स्पिन गेंदबाजी के साथ ही उपयोगी बल्लेबाजी से भी योगदान देने की काबिलियत रखते हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post इंग्लैंड बनाम भारत: टेस्ट सीरीज के लिए इन 15 भारतीय खिलाड़ियों को मिल सकती है टीम इंडिया में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.