क्राइम डेस्क। आजकल बेटियां न बाहर सुरक्षित हैं और न ही घर के अंदर। दोनों जगह ही हैवानों की नजर मासूम बच्चियों पर पड़ ही जाती हैं और फिर वे हवस की शिकार हो जाती हैं। बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों का पूरी दुनिया में विरोध भी किया जाता हैं गाड़ियां जलाई जाती हैं, विरोध-प्रदर्शन किया जाता हैं, आरोपी के लिए फांसी की मांग की जाती हैं लेकिन फिर भी बच्चियों के साथ बढ़ते अपराध देश-दुनिया के लिए शर्मनाक हो गया हैं। कहते हैं जब घर में ही बच्ची सुरक्षित नहीं हैं तो बाहर सुरक्षित रहने की क्या आस लगाना।
दरअसल हरियाणा से एक ऐसा ही मामला सामने आया हैं जहां एक पिता ने रिश्तो और बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बना लिया। मामला हरियाणा में कैथल के उपमंडल गुहला के एक गांव का हैं। यहां एक पिता पिछले दो साल से अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा हैं। पीड़ित बेटी ने खुद ये आरोप लगाया हैं। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसकी तलाश कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने गुहला थाने में मामला दर्ज करवाया। पीड़िता की मां ने बताया कि उसका पति पिछले दो साल से 15 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर रहा हैं। इसका तब हुआ जब एक दिन आधी रात को उसका पति गुरजंट सिंह उसकी बेटी को जबरन दूसरे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म कर रहा था। इस दौरान बच्ची के चिल्लाने पर घर में सभी लोग जाग गए और तभी गुरजंट सिंह की इस घिनौनी करतूत का पता लगा। हालांकि गुरजंट सिंह मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। 8वीं तक पढ़ाई के बाद वह घर पर रहने लगी थी। करीब दो साल पहले एक दिन मां बाहर गई हुई थी, उस दिन घर पर उसके पिता के अलावा और कोई नहीं था। अपनी लड़की को घर में अकेली देख गुरजंट सिंह की नियत बिगड़ गई और उसने पनि बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वहीं नहीं वह पिछले दो साल में कई बार अपनी बेटी से दुष्कर्म कर चूका हैं। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं और आरोपी पिता की तलाश कर रही हैं।
Herald