Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फुटबाल अंडर-16: शानदार वापसी करते हुए भारत ने बैंकॉक क्लब को ड्रॉ पर रोका

नई दिल्ली। भारतीय अंडर-16 फुटबाल टीम ने दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए थाईलैंड दौरे पर बैंकॉक ग्लास अंडर-17 टीम को मंगलवार को 2-2 से ड्रॉ पर रोक दिया। भारत की ओर से रिकी ने 83वें और रवि ने 86वें मिनट में गोल किए। थाईलैंड के बुरिरेम युनाटेड एफसी अंडर-17 टीम को 2-0 से हराने के बाद भारतीय टीम ने इस मैच में भी आखिरी 10 मिनटों में गजब का प्रदर्शन किया।

football

हालांकि पहला हाफ बैंकॉक ग्लास अंडर-17 टीम के नाम रहा जिसने 21वें और 24वें मिनट में दो गोल कर 2-0 की बढ़त बना ली।

भारत को 30वें मिनट में वापसी करने का मौका मिला, लेकिन हरप्रीत का शॉट गोल में जाने से इंच दूर रह गया। इसके चार मिनट भुवनेश भी मौका चूक गए और पहला हाफ 2-0 पर समाप्त हुआ।

भारतीय ने दूसरे हाफ में 54वें, 64वें और 74वें मिनट में मौका चूकने के बाद 83वें मिनट में रिकी के गोल से और इसके तीन मिनट बाद 86वें मिनट में रवि से गोल से 2-2 की बराबरी हासिल कर ली।

भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला 20 जुलाई को थाईलैंड अंडर-16 टीम से खेलेगी।

The post फुटबाल अंडर-16: शानदार वापसी करते हुए भारत ने बैंकॉक क्लब को ड्रॉ पर रोका appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.