ऑफबीट डेस्क। किसी में टैलेंट की कमी नहीं होती हैं लेकिन हमें बस उसे पहचानना पड़ता हैं। भारत में टैलेंट की कमी नहीं हैं, यहां के युवा आये दिन नए-नए आविष्कार करते रहते हैं। आजकल टेक्नोलॉजी का जमाना हैं, जिससे आजकल के युवा भी अपनी सूझ बुझ से ना जाने क्या-क्या अविष्कार कर लेते हैं। आज हम आपको एक ऐसे युवा के बारें में बताएंगे जिसने सोलर साइकिल का आविष्कार कर दिया हैं, जिसकी खासियत जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे।
छ्त्तीसगढ़ के रायपुर में रहने वाले सोलह वर्षीय देव सचिन पंड्या ने एक अनोखी साइकिल का आविष्कार किया हैं। सचिन पंड्या ने एक सोलर साइकिल बनाई हैं जिसकी कीमत 7 हज़ार रूपए हैं। यह कोई आम साइकिल नहीं हैं इसकी सबसे बड़ी खासियत हैं कि यह सोलर चार्जेबल हैं। इस साइकिल को आप 5 घंटे धुप में चार्ज करें और 30 किलोमीटर तक का सफर करें। इतनी कम उम्र में अपना कमाल दिखाने वाले सचिन पंड्या ने यह साइकिल करीब 15 महीने की कड़ी मेहनत से बनाई हैं। फिलहाल यह साइकिल पूर्ण रूप से तैयार हो चुकी हैं। इस साइकिल की कीमत भी एक आम साइकिल की कीमत के बराबर ही हैँ।
इस साइकिल में चार्ज होने के अलावा और भी कई सुविधाएं दी गई हैं। इस साइकिल में चार्जर, फैन, म्यूजिक सिस्टम, इंडिकेटर और बैक लाइट भी हैं। अगर साइकिल चार्ज नहीं हैं तो यह आम साइकिल की तरह भी चला सकते हैं। इसके अलावा इस साइकिल को बिजली से भी चार्ज किया जा सकता हैं।
सचिन ने बताया कि मैंने इस बात पर विशेष ध्यान दिया हैं कि मौसम के बदलने पर अगर इसे सोलर पावर ना मिलें तो यह बिजली से चार्ज हो जाये। जब वो नौवीं में पढ़ रहे थे तब उन्हें सोलर साइकिल बनाने का आईडिया आया था जो चार्ज हो सके और जिससे प्रदुषण भी ना हो। इस काम मेरे पिता ने भी मदद की। जब मैंने पापा को सोलर साइकिल बनाने का विचार बताया तो उन्होंने मेरी पूरी मदद की। बता दें सचिन अभी 11वीं कक्षा में पढ़ रहें हैं।
Herald