Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

17 साल के इस भारतीय गेंदबाज के फैन हुए ग्लेन मैक्गा बताया भविष्य का मैक्ग्रा

सचिन तेंदुलकर के बाद उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी इन दिनों किसी तरह से अपने पिता के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। भले ही अर्जुन तेंदुलकर अपने पिता सचिन तेंदुलकर की तरह एक पेशेवर बल्लेबाज नहीं है, लेकिन इसके ठीक विपरित अर्जुन तेंदुलकर तेज गेंदबाजी में जमकर अपने हाथ दिखा रहे हैं।

 

कई दिग्गजों को नेट्स पर गेंदबाजी कर चुके हैं जूनियर तेंदुलकर

अर्जुन तेंदुलकर ने इस कूच बिहार अंडर-19 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक खास पहचान बना ली है। अर्जुन तेंदुलकर ने कई बड़े और महान खिलाड़ियों के सामने अपनी गेंदबाजी का अभ्यास किया। उन्होंने एक बार तो इंग्लैंड की सीनियर टीम के सामने लॉर्ड्स के मैदान में नेट पर गेंदबाजी की थी। उन्होंने अपनी गेंदबाजी में एक शानदार से वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ओटिस गिब्सन को भी प्रभावित किया।

मैं भी अपने बेटे को देखना चाहता था तेज गेंदबाज के रूप में-मैक्ग्राथ

आपकों बता दें, कि क्रिकेट इतिहास के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ, अर्जुन की तेज गेंदबाजी से काफी प्रभावित है और उन्हें भविष्य का एक अच्छा तेज गेंदबाज मानते है.

अर्जुन तेंदुलकर के शानदार प्रदर्शन को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ ने कहा कि

“सचिन के बेटे? वो कितने साल(17) के हैं। समान उम्र का मेरा बेटा भी है। मैं भी उनको एक तेज गेंदबाज के रूप में देखना चाहता हूं और वो इस राह पर भी है लेकिन ठीक हैं। जब एमआरएफ एकेडमी शुरू हुई  इनमें से सबसे पहले शामिल होने वाला खिलाड़ी सचिन ही था।”

सचिन भी शुरू में चाहते थे तेज गेंदबाज बनना

सचिन भी एक तेज गेंदबाज बनना चाहते थे। सचिन के बेटे उनसे ज्यादा लंबे हैं। तो वो उनके लिए मददगार हो रही है। लेकिन ये देखकर अच्छा लगता है और वो इस खेल को बहुत चाहते हैं। सचिन भी हमेशा तेज गेंदबाज ही बनना चाहते थे।”

The post 17 साल के इस भारतीय गेंदबाज के फैन हुए ग्लेन मैक्गा बताया भविष्य का मैक्ग्रा appeared first on SportzWiki Hindi.