Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आरोन फिंच ने खेली धुआंधार 172 रनों की पारी, फैन्स समेत दिग्गज क्रिकेट दे रहे बधाई

ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच इन दिनों जिम्बाब्वे में टी-20 की त्रिकोणीय सीरीज खेली जा रही है जिसमें आज मेजबान टीम का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला जा रहा है और इसमें आरोन फिंच का धूम धमाका देखने को मिला है और अपना दूसरा टी-20 इंटरनेशनल करियर का शतक बनाया है।

इससे पहले आपको बता दें कि जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मुकाबले में मेजबान टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और इसका फायदा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने बखूबी लिया और 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 229 रन बनाये। कप्तान आरोन फिंच ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना दूसरा टी-20 इंटरनेशनल शतक बनाया है।

कप्तान के शानदार शतक के बाद ट्वीटर पर उन्हें हर कोई बधाई दे रहा है, क्योंकि इन्होंने पिछले कुछ मैचों से काफी जबरदस्त बल्लेबाजी की और शतक भी बनाया है। साथ ही आरोन फिंच और डार्सी शोर्ट ने पहले विकेट के लिए 223 रनों की भागीदारी करके नया रिकॉर्ड बनाया है। आज इस मैच में फिंच ने 172 रनों की पारी खेली जिसमें 10 छक्के और 16 चौके लगाये।

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इससे पहले सबसे ज्यादा रनों की भागीदारी न्यूज़ीलैंड के केन विलियमसन और मार्टिन गुप्टिल ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 171 रनों की भागीदारी की थी।

यहाँ देखिये ट्वीटर पर लोगों का रिएक्शन

The post आरोन फिंच ने खेली धुआंधार 172 रनों की पारी, फैन्स समेत दिग्गज क्रिकेट दे रहे बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.