Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

18 जुलाई को लांच होगा Nokia का 4 जीबी रैम वाला ये सस्ता स्मार्टफोन

इंटरनेट डेस्क:चीन के स्मार्टफोन को टक्कर देने के लिए नोकिया ने अपना नया स्मार्टफोन लांच कर दिया है। मोबाइल कंपनी नोकिया ने अपना नया स्मार्टफोन Nokia X6 को चीन में लांच कर दिया है। कंपनी ने चीन में इस फोन को दो वेरिएंट के साथ चीन के बाजार में उतारा है। कंपनी ने अपने 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत लगभग 16,000 रुपये रखी है। वहीं 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत लगभग 18,000 रुपये रखी है। इस फोन का बाजार में शाओमी ,विवो और ओप्पो के स्मार्टफोन के साथ होगा। कंपनी इस फोन को 18 जुलाई को लांच कर सकती है।

भारत में इस फोन की कीमत चीन की तुलना में कम हो सकती है। कंपनी इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दे सकती है। कंपनी ने पहली बार डिस्प्ले नॉच के साथ किसी फोन को लांच किया है। इस फोन में आपको एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आपको 5.8 इंच की डिस्पले मिल सकती है। इसमें 3060 एमएएच की बैटरी के साथ ड्यूल रियर कैमरा मिलेगा जो 16 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का होगा। इसका फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का होगा। इससे पहले चीन में स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने अपना एक नए स्मार्टफोन Z1i को चीन में लांच कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में कुछ नए फीचर्स के साथ इस लांच किया है। इस फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन 4 जीबी रैम और 6.26 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है।

इस फोन का एंड्रॉयड 8.1 ओरियो है और ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 509 जीपीयू इंटीग्रेटेड दिया गया है। इस फोन में आपको डुअल रियर कैमरा मिलेगा जो 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर के साथ दिया गया है। विवो ने पिछले दिनों ही vivo y83 और vivo x21 जैसे शानदार फोन लांच कर चुकी है। चीन की सभी कंपनिया भारतीय बाजार में अपना फोन लांच करने के लिए हमेशा तैयार रहती है। इस कंपनियों के लिए भारतीय बाजार अच्छा साबित हुआ है।



Herald