Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नगमा ने अब 18 साल बाद बताया सौरव गांगुली के साथ ब्रेकअप की असली वजह, अब तक था रहस्य

भारतीय क्रिकेटरों का भारतीय सिनेमा जगत यानि बॉलीवुड से गहरा नाता रहा है। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियो और बॉलीवुड की हसीनाओं के बीच के अफेयर की खबरे अक्सर ही सुर्खियों में रही है।

भारतीय खिलाड़ियों में से कुछ ने तो अपने रिश्तें को आगे बढ़ाते हुए शादी कर ली, लेकिन कई खिलाड़ियों का अफेयर का बाद ही रिश्तों का अंत हो गया। लेकिन खबरों का अंत कभी नहीं हो सकेगा।

जब सौरव गांगुली भी बॉलीवुड हसीना पर हुए बोल्ड

इसी तरह से भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज कप्तानों में से एक सौरव गांगुली का भी बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर रहा है। सौरव गांगुली वैसे तो भारतीय क्रिकेट के सम्मानजनक व्यक्ति हैं, जिनका इस तरह की बातों में नाम नहीं आया, लेकिन अपने करियर की शुरूआती दौर में सौरव गांगुली को भी बॉलीवुड की एक हसीना से प्यार हो गया था।

साल 2000 में नगमा के साथ दादा का रहा अफेयर

सौरव गांगुली और बॉलीवुड की हसीना नगमा के बीच साल 2000 में रिश्तों की बड़ी चर्चा की जाती थी। उस दौर की खूबसूरत हसीना नगमा का नाम सौरव गांगुली से जुड़ा था और इनके रिश्तों के बारे में  तरह-तरह की बातें सुनने को मिल जाया करती थी। उस समय माना जाता था कि नगमा और सौरव गांगुली के बीच अफेयर चल रहा है जो लंबे समय तक रहा।

दोनों ने कभी नहीं किया इसे स्वीकार

साल 2000 के दौरान सौरव गांगुली अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे थे। इसी दौरान बॉलीवुड में नगमा का जादू अपने चरम पर था। किसी तरह सौरव गांगुली और नगमा के बीच रिलेशनशिप शुरू हो गई जो लंबे वक्त तक जरूर रही, लेकिन दोनों ने कभी इस बात को मीडिया के सामने स्वीकार नहीं किया।

रिलेशनशिप पर नगमा ने तोड़ी चुप्पी

आखिर सौरव गांगुली के साथ अफेयर को लेकर नगमा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। नगमा ने कहा कि

जो कुछ भी कहो लेकिन किसी ने भी इस बात को स्वीकार नहीं किया।  जब तक एक दूसरे के जीवन में एक-दूसरे के अस्तित्व से इनकार नहीं किया जाता तब तक कोई भी व्यक्ति कुछ भी कह सकता है। भले ही मीडिया के सामने हम दोनों ने ही एक-दूसरे से मोहब्बत की बात कबूल नहीं की लेकिन ये सब जानते थे।”

अपने करियर पर फोकस करने के लिए गांगुली ने तोड़ा रिश्ता

नगमा ने इस इंटरव्यू में आगे कहा कि

साल 2000 में जब गांगुली का करियर चोटी पर था तब फैंस भारतीय टीम की हार और कप्तानी को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। इसका असर उनके रिलेशन पर पड़ा। ऐसे समय में गांगुली ने मुझे छोड़कर करियर पर फोकस करना ज्यादा सही समझा और मेरे हिसाब से गांगुली का फैसला एकदम सही था। लेकिन उस दौर में फैंस का ऐसा रिएक्शन देखकर मैं काफी हैरान रह गई।”

भारत में लोग किसी इंसान की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को जोड़ते हैं एक साथ

नगमा ने गांगुली और अपने रिश्ते को लेकर आगे कहा कि

“दरअसल भारत में लोग एक इंसान की पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को एक साथ जोड़कर देखते हैं जो सही नहीं है। हम दोनों का रिलेशनशिप भी इसी की भेंट चढ़ गया। हालांकि हम दोनों ही आपसी सहमति के साथ अलग हुए हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post नगमा ने अब 18 साल बाद बताया सौरव गांगुली के साथ ब्रेकअप की असली वजह, अब तक था रहस्य appeared first on SportzWiki Hindi.