Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस 18 वर्षीय बल्लेबाज को एशिया कप में मिल सकती है भारतीय टीम में जगह

इंग्लैंड और भारत के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के कुछ ही दिनों बाद संयुक्त अरब अमीरात में एशिया कप का भी आयोजन किया जाना है। इस टूर्नामेंट का कार्यक्रम कुछ दिनों पहले घोषित किया जा चुका है। पहला मुकाबला 15 सितंबर को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। हालाँकि भारत का पहला मुकाबला जिस टीम के साथ होगा उसकी घोषणा अभी हुई नहीं है।

इस टूर्नामेंट में भारत अपना पहला मुकाबला 18 सितंबर को खेलेगा। हालाँकि भारत के सामने कौनसी टीम होगी इसकी घोषणा क्वालीफायर मुकाबलों के बाद ही हो पायेगी। ये मुकाबले 29 अगस्त से 6 सितंबर तक खेले जायेंगे 6 टीमें भाग लेने वाली है। लेकिन आज हम इसके बारे में बात नहीं करने वाले है बल्कि उस युवा बल्लेबाज की बात करने जा रहे है जिन्हें इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम में जगह मिल सकती है।

पृथ्वी शॉ को मिल सकता है मौका

2018 में भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ ने अपनी कप्तानी और अपनी शानदार बल्लेबाजी से भारत को खिताब जिताया और इसके बाद इनकी खूब प्रशंसा हुई है। हालाँकि ये शुरू से ही सभी को प्रभावित करते आ रहे है। शॉ का हालिया प्रदर्शन बहुत शानदार रहा है और अब यही लग रहा है कि इन्हें एशिया कप में भारतीय टीम में जगह मिल सकती है।

अंडर-19 विश्व कप के बाद इन्हें आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलने का मौका मिला। यहाँ भी इन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और फिर इंग्लैंड दौरे पर भारत ए टीम में जगह मिली और मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी की। पहले इन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में 6 मैच खेलते हुए 353 रन बनाये जिसमें दो शानदार शतक भी शामिल हैं।

इसके बाद पृथ्वी शॉ को अनऑफिशियल टेस्ट में भी खेलने का मौक़ा मिला जहाँ पहली पारी में जीरो पर आउट हुए तो इसके बाद दूसरी पारी में 188 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेल खुद को साबित कर दिया कि वह विदेशी जमीन पर टेस्ट भी खेल सकते है। इनके लगातार अच्छे प्रदर्शन से तो यही लगता है कि एशिया कप में इन्हें मौका मिल सकता है।

The post इस 18 वर्षीय बल्लेबाज को एशिया कप में मिल सकती है भारतीय टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.