स्पोर्टस डेस्क। फटाफट क्रिकेट के रोमांचक मैचों में बल्लेबाजों की ताबडतौड बैटिंग का आंनद हर कोई लेना चाहता हैं। हालहीं में खेले गये सुपर लीग टी-20 मैचों में भारतीय महिला क्रिकेट की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने अपनी ताबडतौड बैटिंग से एक नया इतिहास रच दिया हैं। दरअसल इंग्लैंड में खेले जा रहे सुपर लीग मुकाबले में भारतीय टी-20 टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने मात्र 19 गेंदों पर विस्फोटक 52 रन बना डाले। 22 वर्षीय स्मृति मंधाना ने इतनी कम गेंदों पर 52 रन बनाकर एक नया कीर्तिमान रचा हैं। इस ताबडतौड बैटिंग के बाद स्मृति मंधाना भारतीय महिला टीम की सबसे तेज अर्धशतक ठोकने वाली खिलाडी बन गई हैं।
खबरों के अनुसार स्मृति मंधाना ने अपना अर्धशतक महज 18 गेंदों में ही पूरा कर लिया था। अपनी इस विस्फोटक पारी में स्मृति मंधाना ने कुल 5 चौके और 4 छक्के लगाये हैं। ये सभी छक्के बहुत लम्बे-लम्बे थें। महिला टी-20 टीम क्रिकेट में ये रिकॉर्ड अब दो खिलाडियों के नाम दर्ज हो चुका हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड की सोफी डेविन ने भी 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक जडा था। खबरों के अनुसार भारतीय टीम के खिलाडियों का ये मैच रविवार को खेला गया था। इस मैच में मंधाना ने वेस्टर्न स्टोर्म की तरफ से मैच खेला था। वेस्टर्न स्टोर्म की तरफ से खेलते हुए स्मृति मंधाना ने लॉफबरो लाइटनिंग के खिलाफ अपना ये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पेश किया।
इससे पहले वेस्टर्न स्टोर्म और लॉफबरो लाइटनिंग के बीच खेले गये इस मैच में मंधाना ने जमकर बैटिंग की वहीं बारिश की खलल के चलते ये मैच मात्र 6-6 ओवर का कर दिया गया। इस मैच को 6 ओवर का करने के बावजुद स्मृति की टीम ने 85 रन का स्कोर मात्र 2 विकेट खडा कर दिया। इस मैच में मंधाना और राचेल प्राइस्ट की जोडी ने मात्र 4.5 ओवर में 71 रन की शानदार साझेदारी बनाई। इससे पहले सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड राचेल प्राइस्ट के नाम था जो मंधाना के नाम दर्ज हो चुका हैं। प्राइस्ट ने 22 गेंदों में अर्धशतक लंकाशायर थंडर के खिलाफ जडा था।
Herald