Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंडर-19 क्रिकेट: हर्ष और आयुष की घातक गेंदबाजी के आगे 244 रनों पर ढेर हुई श्रीलंका

कोलंबो। हर्ष त्यागी और आयुष बदोनी के चार-चार विकेटों की बदौलत भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने दो मैचों की युथ टेस्ट सीरीज के पहले मैच के पहले दिन मंगलवार को मेजबान श्रीलंका अंडर-19 टीम को 70.3 ओवर में 244 रन पर समेट दिया। भारतीय टीम ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं और वह अभी श्रीलंका के स्कोर से 152 रन पीछे हैं जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं।

ind win

अथर्वा टाइडे 42 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। कप्तान अनुज रावत ने 59 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्के के सहारे 63 रन बनाए। उन्हें सेनारत्ने ने आउट किया। अनुज के आउट होते ही स्टंप्स की घोषणा कर दी गई।

भारत की ओर से 10 खिलाड़ी और श्रीलंका अंडर-19 टीम की ओर से पूरे 11 खिलाड़ी इस मैच से अपना पदार्पण कर रहे हैं।

इससे पहले, श्रीलंका ने पी सूर्यबांद्रा (69) और निशन मादुस्का, कप्तान निपुन धनंजय और एसटी मेंडिस के 39-39 रनों की बदौलत 244 का स्कोर बनाया।

सूर्यबांद्रा ने 134 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के लगाए। मादुस्का ने 54 गेंदों पर सात चौके, धनंजय ने 61 गेंदों पर आठ चौके और मेंडिस ने 59 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया।

भारतीय अंडर-19 टीम की ओर से त्यागी ने 92 रन पर चार विकेट और बदोनी ने 24 रन पर चार विकेट हासिल किए। पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को 33 रन पर एक विकेट मिला। वहीं मोहित जांगड़ा ने 28 रन पर एक विकेट चटकाए।

The post अंडर-19 क्रिकेट: हर्ष और आयुष की घातक गेंदबाजी के आगे 244 रनों पर ढेर हुई श्रीलंका appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.