Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप: 19 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, ICC ने जारी किया शेड्यूल

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। एशिया कप का शेड्यूल आ चुका है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के ग्रुप स्टेज में एक मुकाबला खेला जाएगा। एशिया कप की डिफेंडिंग चैंपियन भारत का सामना पाकिस्तान से 19 सितंबर को होगा। अंतररराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने की तरफ से यह शेड्यूल जारी किया गया है।

भारतशेड्यूल के तहत पहला मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच 15 सितंबर को खेला जाएगा। इसमें मुख्य रूप से भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ये चार टीमें हिस्सा लेगी। जबकि एक स्थान के लिए यूएई, सिंगापुर, ओमान, नेपाल, मलेशिया और हांगकांग के बीच दावेदारी होगी।

ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान और क्वालीफायर जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को जगह मिली है। टूर्नामेंट का पहला मैच दुबई में 15 सितंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। खिताबी मुकाबला 28 सितंबर को होगा। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर चार के लिए क्वालीफाई करेंगी जिसके बाद दो टीमों के बीच फाइनल होगा।

एशिया कप का कार्यक्रम :

ग्रुप चरण :

15 सितंबर : बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (दुबई)

16 सितंबर : पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर (दुबई)

17 सितंबर : श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान (अबु धाबी)

18 सितंबर : भारत बना क्वालीफायर (दुबई)

19 सितंबर : भारत बनाम पाकिस्तान (दुबई)

20 सितंबर : बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (अबु धाबी)

21 सितंबर : ग्रुप ए विजेता बनाम ग्रुप बी उपविजेता (दुबई), ग्रुप बी विजेता बनाम ग्रुप ए उपविजेता (अबु धाबी)

23 सितंबर : ग्रुप ए विजेता बनाम ग्रुप ए उपविजेता (दुबई), ग्रुप बी विजेता बनाम ग्रुप बी उपविजेता (अबु धाबी)

25 सितंबर : ग्रुप ए विजेता बनाम ग्रुप बी विजेता (दुबई)

26 सितंबर : ग्रुप ए उपविजेता बनाम ग्रुप बी उपविजेता (अबु धाबी)

28 सितंबर : फाइनल (दुबई)

The post एशिया कप: 19 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, ICC ने जारी किया शेड्यूल appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.