Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फ़्रांस को विश्वकप दिलाने में अहम योगदान देने वाले 19 वर्षीय एम्बाप्पे ने दान में दी पूरी कमाई

रूस में खेले गए 21वें फीफा विश्व कप में फ़्रांस ने बाजी मारी. 1998 के बाद दूसरी बार फ़्रांस फीफा चैंपियन बना है. फ़्रांस को यह ख़िताब दिलाने में 19 साल के स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे का अहम योगदान रहा. वहीं अब एम्बाप्पे अपने नेककाम के लिए सुर्खियों में आ गए हैं. इस फीफा विश्व कप में ‘एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बने एम्बाप्पे ने फीफा विश्व कप की अपनी पूरी कमाई चैरिटी के लिए दान कर दी है.

एम्बाप्पे ने गरीबी को काफी करीब से देखा है. उन्होंने इसी साल 10वीं कक्षा की परीक्षा भी पास की है. इसीलिए उन्होंने प्रीमियर्स डी कोर्डी चैरिटी संस्था को दान करने का फैसला लिया.

बीमार और गरीब बच्चों के लिए किया दान

एम्बाप्पे ने जिस संस्था को दान दिया है वह बीमार और दिव्यांग बच्चों के लिए काम करती है. वे पिछले वर्ष इस संस्था से जुड़े थे. इस विश्व कप के दौरान उन्हें 5 लाख 49 हजार रुपए फीस के रूप में मिला.

एम्बाप्पे ने 7 मैच खेले इसलिए उनकी कुल कमाई 1 करोड़ 8 लाख हुई. जबकि विश्व विजेता बनने पर एम्बाप्पे को बोनस के रूप में 3 करोड़ 49 लाख रुपए मिले.

ऐसा करने वाले दूसरे फुटबॉल खिलाड़ी बने

ब्राज़ील के महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले ने फीफा विश्व कप में 17 वर्ष की उम्र में ही गोल दागा था. पेले के बाद अब 19 वर्षीय एम्बाप्पे दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गये हैं जिन्होंने कम उम्र में फीफा विश्व कप में गोल दागा है.

किलियन एम्बाप्पे की इस कामयाबी पर पेले ने ट्‍वीट करके उन्हें बधाई भी दी. उन्होंने लिखा ”दूसरे ऐसा युवा खिलाड़ी जिन्होंने फीफा विश्व कप में गोल किया. एम्बाप्पे आपका इस क्लब में स्वागत है”

The post फ़्रांस को विश्वकप दिलाने में अहम योगदान देने वाले 19 वर्षीय एम्बाप्पे ने दान में दी पूरी कमाई appeared first on SportzWiki Hindi.