स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में चल रहें भारत और श्रीलंका के बीच अंडर-19 मैच में भारत ने श्रीलंका को पारी और 147 रन से हराकर दो मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया। यह मैच काफी सुर्खियों में रहा है क्योंकि श्रीलंका के खिलाफ इस मैच सीरिज में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने डेब्यू किया है। भारत के बायें हाथ के स्पिनर सिद्धार्थ देसाई की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने श्रीलंका को पारी और 147 रनों से मात दी है। श्रीलंकाई टीम ने फालोआन के बाद अपनी दूसरी पारी में पूरी टीम 150 रन पर ढेर हो गयी। इससे पहले भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पहली पारी आठ विकेट पर 613 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी।
इस मैच में भारत की और से सबसे सफल गेंदबाज देसाई भारत रहें उन्होंने इस 40 रन देकर चार विकेट लिये जबकि यतिन मंगवानी और आयुष बडोनी ने दो-दो तथा अर्जुन तेंदुलकर और मोहित जांगड़ा ने एक-एक विकेट लिया। इससे पहले भारत अंडर-19 ने कोलंबो में खेला गया पहला युवा टेस्ट मैच भी पारी और 21 रन से जीता था। जब भारत ने अपनी पहली पारी घोषित की तो उसके बाद श्रीलंका की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन 316 रन पर ही पूरी टीम आल आउट हो गयी। इसके बाद श्रीलंका की टीम ने फालोआन खेलने आयी लेकिन 150 रन पर ढेर हो गयी। और इसके साथ ही भारत ने श्रीलंका को पारी और 147 रनों से मात दी है।
भारत की और से पवन शाह की 282 रन की रिकार्ड पारी तथा अथर्व तायडे के 177 रन की मदद से अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 613 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। श्रीलंकाई बल्लेबाज दूसरी पारी में भी भारतीय स्पिनरों के कमजोर दिखाई दिए।sources google
भारतीय टीम के लिए बेड न्यूज, इस दिग्गज स्पिन गेंदबाज को लगी चोट
Herald