Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित ने 19 वें ओवर में मैच जीता सचिन की भविष्यवाणी की सच साबित, तो सचिन ने कही रोहित से ये बात

भारत ने रविवार को इंग्लैंड में तीन टी-20 मैचों की सीरीज के अंतिम मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करली. ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेले गये सीरीज के फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा की शानदार शतकीय पारी के दमपर टीम इंडिया ने सीरीज पर 2-1 से कब्ज़ा जमाया. वहीं हार्दिक पांड्या ने छक्का लगाकर भारत को मैच में जीत दिलाई.

ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने इंग्लैंड में जाकर टी-20 सीरीज अपने नाम की है. इंग्लैंड द्वारा दिए गये 198 रन बनाकर 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 18.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाकर जीत हासिल की.

भारत की जीत के बाद सचिन ने किया ट्वीट 

भारतीय टीम द्वारा टी-20 सीरीज जीतने के बाद महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए रोहित शर्मा की तारीफ की है.

उन्होंने लिखा ”रोहित ने क्या पारी खेली. देखने के लिए इससे शानदार इनिंग नहीं हो सकती थी. उम्मीद है कि वनडे सीरीज में भी ऐसा ही देखने को मिलेगा.” वहीं अंत में सचिन ने मजाकियां अंदाज में लिखा (धन्यवाद मेरी भविष्यवाणी को सही साबित करने के लिए)

इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लोगों की राय लेते हुए कहा था कि ”मुझे लगता है कि इंडिया मैच 19 ओवर से पहले ख़त्म कर देगी. क्या आप मेरी बात से सहमत हैं?” सचिन के इस पोल पर 80% यूजर्स सहमत थे वहीं 20% यूजर्स ने इस बात पर सहमती नहीं जताई. हालांकि सचिन द्वारा की गयी यह भविष्यवाणी सही साबित हुई और भारत ने 18.4 ओवर में मैच ख़त्म कर दिया.

रोहित शर्मा अंत तक टिके रहे और भारत को जीत दिलाकर नाबद लौटे. रोहित ने 56 गेंदों में 100 रन की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और 5 छक्के लगाए. रोहित शर्मा की टी-20 क्रिकेट में ये तीसरा शतक था.

ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं. रोहित के अलावा विराट ने 43 रन बनाए. जबकि छक्का लगाकर जीत दिलाने वाले हार्दिक पांड्या 33 रन बनाकर नाबाद रहे.

 

The post रोहित ने 19 वें ओवर में मैच जीता सचिन की भविष्यवाणी की सच साबित, तो सचिन ने कही रोहित से ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.