Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये है मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आलराउंडर, जाने कौन है नम्बर 1

आज वर्तमान समय में ज्यादातर खिलाड़ी ऐसे सामने आ रहे है जिनमें ज्यादा टैलेंट है अर्थात बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही सक्षम है। आज इस मामले में सबसे घातक तेज गेंदबाजी ऑल राउंडर में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स है जिन्होंने कुछ ही समय में यह साबित कर दिया है. उनके जैसा ऑल राउंडर आज इस क्रिकेट जगत में नहीं है।

आज हम इसी विषय पर बात करेंगे कि वर्तमान समय में कौन से तेज गेंदबाजी ऑल राउंडर ज्यादा घातक है और सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रहे है।

आज वर्तमान समय में ये है टॉप 5 तेज गेंदबाजी ऑल राउंडर

1) बेन स्टोक्स

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बेन स्टोक्स के बारे में तो आपने भी सुना होगा और आप भी इन्हें आज वर्तमान समय का सबसे खतरनाक ऑल राउंडर मानते है। अब तक के कैरियर में इन्होंने खूब प्रभावित किया है।

स्टोक्स ने अब तक 42 टेस्ट मैच खेले है, जिसमें 2579 रन बनाये है और इनका बल्लेबाजी औसत 34.85 है। वहीं गेंदबाजी में विकेट 98 ले चुके है। जबकि वनडे में 67 मैचों में 1791 रन और 58 विकेट चटकाए है।

2) हार्दिक पांड्या

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विस्फोटक ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या इस मामले में दूसरे पायदान पर आते है। इन्होने बहुत कम समय में ज्यादा प्रभावित किया है और आज तीनों ही प्रारूपों में खेल रहे है।

पांड्या ने अब तक 7 टेस्ट मैच खेले है, जिसमें 368 रन बनाये है जबकि 7 विकेट भी लिए है। तो वनडे की बात करें तो ये 38 मैचों में 628 रन और 39 विकेट ले चुके है।

3) केविन ओ’ब्रायन

इस लिस्ट में तीसरा नाम है आयरलैंड टीम के अनुभवी केविन ओ’ब्रायन का। जी हाँ, ये भी इस टॉप 5 ऑल राउंडर की लिस्ट में शामिल है।

अगर इनके कैरियर पर नजर डालें तो 125 वनडे मैचों में कुल 3126 रन बनाये है और इनके अलावा 111 विकेट लिए है।

4) जेसन होल्डर

इन सब के अलावा वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान जेसन होल्डर भी टॉप 5 में शामिल है. जी हाँ, ये भी आज वर्तमान समय में सबसे बेस्ट ऑल राउंडर खिलाड़ियों में से एक है।

इन्होंने अब तक 33 टेस्ट खेलते हुए 1449 रन बनाये है और 70 विकेट भी लिए है। जबकि 77 वनडे मैचों में इन्होंने 1229 रन बनाये है और साथ में 106 विकेट भी चटकाए है।

5) क्रिस वोक्स

इस सूची में इंग्लैंड के दूसरे ऑल राउंडर है क्रिस वोक्स। जी हाँ, ये इस सूची में पांचवे नंबर पर है। इन्होंने आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी में कई मैच खेले थे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इन्होंने अब तक अपने कैरियर में 24 टेस्ट मैच खेले है जिसमें कुल 863 रन बनाये है और गेंदबाजी में 64 विकेट अपनी झोली में डाले है।

तो क्रिस वोक्स ने टेस्ट के मुकाबले वनडे मैच ज्यादा 76 खेले है जिसमें इन्होंने 1034 रन बनाये है और ख़ास बात तो यह है कि इनकी बल्लेबाजी औसत भी शानदार 27.94 रही है और एक बार नाबाद 95 रनों की पारी खेली। वहीं वोक्स अपने कैरियर में अब तक 109 वनडे विकेट ले चुके है।

The post ये है मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आलराउंडर, जाने कौन है नम्बर 1 appeared first on SportzWiki Hindi.