भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज गुरूवार को हुआ जहां पर भारतीय टीम ने इंग्लैंड को नॉटिंघम में हुए पहले वनडे मैच में आसान जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
भारतीय टीम के लिए ये वनडे सीरीज रैंकिंग के लिए बहुत ही खास मानी जा रही है. जहां पर भारतीय टीम के पास नंबर एक वनडे टीम बनने का बड़ा मौका है।

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज में है वनडे रैंकिंग दांव पर
आईसीसी की जारी ताजा रैंकिंग में इंग्लैंड की टीम जहां 125 अंको के साथ नंबर एक पर है, तो वहीं भारतीय टीम 123 अंको के साथ नंबर दो के पायदान पर है।
इस तरह से ये वनडे सीरीज वनडे रैंकिंग की नंबर एक और नंबर दो टीमों के बीच हो रहा है। जिसमें दोनों ही टीमों के बीच आपस में श्रेष्ठता की जंग हो रही है।

क्लीन स्वीप करने पर भारतीय टीम बन जाएगी नंबर वन
तो वहीं इस श्रेष्ठता की जंग के बीच भारतीय टीम ने मई 2018 में नंबर वन वनडे रैंकिंग के स्थान को खोने के बाद एक बार फिर से नंबर वन वनडे टीम बनने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।
भारतीय टीम के पास इस सीरीज को 3-0 से सील करने का मौका है और ऐसा करने पर एक बार फिर से विराट कोहली एंड कंपनी अपने नंबर वन के ताज को हासिल कर लेगी।

भारत ने पहला मैच जीतने के बाद बढ़ा दिया है नंबर वन की ओर कदम
इस वनडे सीरीज की शुरूआत होने से पहले भारतीय टीम 122 अंको के साथ दूसरे स्थान पर थी, तो वहीं इंग्लैंड के पास 126 अंक थे, लेकिन पहले वनडे की जीत ने भारत को एक अंक का फायदा कराया है, तो वहीं इंग्लैंड को एक अंक के नुकसान ने भारत के साथ फासले को कम कर दिया है।

सीरीज का ऐसा स्कोर होने पर रैंकिंग को लेकर बनेगा इस तरह का समीकरण
- अगर भारतीय टीम ने इंग्लैंड को तीनों ही मैच हराकर सीरीज को क्लीन स्पीप किया, तो भारतीय टीम आसानी से नंबर पर पर पहुंच जाएगी।
- अगर भारत सीरीज को 2-1 से जीतता है, तो इंग्लैंड की टीम नंबर पर पर जरूर रहेगी, लेकिन अंको में दशमलव का ही फासला रह जाएगा।
- अगर इंग्लैंड की टीम भारत को सीरीज में 2-1 से हरा देती है, तो इंग्लैंड की टीम अपने नंबर वन के ताज को सुरक्षित रख लेगी। और भारतीय टीम के नंबर वन के इंतजार को बढ़ा देगी।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post भारतीय टीम को दुनिया की नम्बर 1 टीम बनने के लिए पूरा करना होगा ये समीकरण appeared first on SportzWiki Hindi.