Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड बनाम भारत: 1 दिन के लिए महेंद्र सिंह धोनी की जगह लेना चाहता है मौजूदा इंग्लैंड टीम का ये खिलाड़ी

दो इंग्लैंड के खिलाड़ी डेविड विली और मार्क वुड इसी वर्ष धोनी की कप्तानी में आईपीएल के दौरान खेलते हुए नजर आए थे. यह उनका पहला आईपीएल सीजन था. चेन्नई सुपर किंग्स ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर चैंपियन का ख़िताब अपने नाम किया था. हालांकि इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान वुड और विली ने 1 और 3 मैच ही खेले थे. मगर दोनों ने टीम के साथ शानदार समय बिताया.

विली बनना चाहेंगे धोनी 

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी हरभजन सिंह ने अपने शो के दौरान वुड और विली से एक सवाल पूछा था कि यदि उन्हें एक दिन के लिए किसी और की भूमिका निभाने का मौका मिलता है, तो वह कौन होगा. इस पर विली और वुड दोनों के अलग-अलग जवाब थे.

वुड ने लेनोक्स लुईस का नाम लिया था, जोकि 1983 से 2003 तक बॉक्सिंग के जबरदस्त बॉक्सर रहे हैं. लेनोक्स तीन बार वर्ल्डहैवीवेट चैंपियन भी बने और वुड उनके बहुत बड़े फैन हैं. वहीं डेविड विली ने कहा वह धोनी की रूप में एक दिन बिताना चाहेंगे.

विली धोनी से काफी प्रभावित हुए हैं. डेविड विली ने कहा

”मैंने उनके(धोनी) जैसे खिलाड़ियों को देखते हुए ही ज्यादा से ज्यादा सीखा है. वह जिस तरह से शांत रहते हैं और खेल के बारे में बल्लेबाजी करते हुए सोचते है वह सीखने लायक है. जब आप खेल के बारे में सीख रहे हो तो इस तरह की चीज़ें अमूल्य होती हैं”

हालांकि मौजूदा समय में भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर है. जहां वनडे सीरीज खेली जा रही है और डेविड विली धोनी के खिलाफ इंग्लैंड की ओर से खेल रहे हैं. तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच जीतने वाली भारतीय टीम दूसरा मैच हार गयी थी. जबकि तीसरा और अंतिम मुकाबला आज लीड्स में खेला जा रहा है.

हरभजन सिंह के शो का वीडियो 

The post इंग्लैंड बनाम भारत: 1 दिन के लिए महेंद्र सिंह धोनी की जगह लेना चाहता है मौजूदा इंग्लैंड टीम का ये खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.