Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये हैं वो तूफानी बल्लेबाज जो वनडे में लगा सकते है तिहरा शतक, नंबर 1 तो सबसे खतरनाक

खेल डेस्क। क्रिकेट के मैदान में कई ऐसे बल्लेबाज है। जो अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है। इन तूफानी बल्लेबाजों ने अपने करियर में कई आक्रामक पारी खेली और कई अनचाहे रिकॉर्ड बनाए है। आज हम आपकों उन तूफानी बल्लेबाजों के बारें में बताने जा रहे जो वनडे में तिहरा शतक लगाने का दम रखते है। तो आइए नजर डालिए उन बल्लेबाजों पर...

रोहित शर्मा : भारतीय टीम के हिटमैन खिलाड़ी रोहित शर्मा का जिस दिन बल्ला चलता है उस दिन गेंदबाजों की बुरी शामत आ जाती है। रोहित शर्मा के नाम वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने के साथ—साथ टी20 में शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। आने वाले समय में रोहित शर्मा भी वनडे में तिहरा शतक लगा सकते है। रोहित शर्मा का वनडे में 264 रन सबसे बेस्ट स्कोर है। रोहित शर्मा के नाम वनडे में एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

क्रिस गेल : कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल टी20 का तूफानी बल्लेबाज है। ये बल्लेबाज अपने लंबे—लंबे छक्कों के लिए जाना जाता है। गेल के नाम टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। क्रिस गेल भी वनडे में तिहरा शतक लगा सकते है।

एरोन फिंच : आॅस्ट्रेलिया का ओपनर बल्लेबाज एरोन फिंच ऐसा बल्लेबाजों है जो वनडे हो, टेस्ट हो या टी20 तीनों फॉर्मेट में ही आक्रामक बल्लेबाजी करता है। इस तूफानी बल्लेबाज ने हाल ही टी20 की सबसे लंबी पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया है। फिंच भी वनडे में तिहरा शतक लगाने का दम रखते है।

फखर जमान : फखर जमान पाकिस्तान के युवा ओपनर बल्लेबाज है। इस दिग्गज खिलाड़ी ने हाल ही में वनडे में दोहरा शतक लगाया है। जमान इस मामलें में दुनिया के छठे और पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज बन गए है। ये तूफानी बल्लेबाज भी वनडे में तिहारा शतक लगा सकता है।