Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दुनिया की नम्बर 1 टीम बनना नहीं बल्कि ये है भारतीय कप्तान विराट कोहली की रणीनीति

भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ आज तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच ट्रेंट ब्रिज नॉटिंघम में खेल रही है. इससे पहले भारत तीन टी-20 मैचों की सीरीज को 2-1 से जीत कर अपने नाम कर चुका है. वहीं वनडे में इंग्लैंड टीम आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक पर मौजूद है. जबकि भारतीय टीम दूसरे नंबर पर बनी हुई है.

हालांकि जब टॉस के बाद कप्तान कोहली से रैंकिंग के बारे में पूछा गया, तो उनका कहना था कि इस समय इस पर कोई ध्यान नही दे रहा है.

ये कहा कप्तान कोहली ने 

इंग्लैंड टीम पिछले काफी समय से वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रही है. भारत से पहले दौरे पर आयी ऑस्ट्रेलिया टीम का सफाया करते हुए इंग्लैंड ने 5-0 से वनडे सीरीज में जीत हासिल की थी. इस दौरान इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाया था.

ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे मैच में विराट कोहली ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया.

विराट का पिच को लेकर कहना था कि पिच मजबूत लग रही है और ज्यादा बदलाव होने की संभावना नही है. ये मैंचेस्टर के सामान ही है. अभी तक हम अपनी शानदार बैटिंग से टी-20 में चेस करते आए हैं.

इसके साथ ही कोहली ने टीम की रैंकिंग के बारे में कहा

”मुझे नही लगता कोई भी टीम इस समय रैंकिंग पर ध्यान केंद्रित कर रही है. मुझे लगता है कि इंग्लैंड भी कुछ नए खिलाड़ियों का प्रयोग करेगा. ऐसे खिलाड़ियों की ओर देख रहे हैं जो कठिन परिस्थितियों में भी अपनी भूमिका निभा सकें. हम अपने बैठे हुए खिलाड़ियों की प्रतिभा भी देखना चाहेंगे. इंग्लैंड एक जबरदस्त टीम है. हमें उम्मीद है कि कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे.”

बता दें अगले विश्व कप-2019 को होने में अब एक वर्ष से भी कम समय रह गया है. ये विश्व कप इंग्लैंड और वेल्स में ही खेला जाएगा. ऐसे में भारतीय टीम का ये दौरा बेहद महत्वपूर्ण है.

The post दुनिया की नम्बर 1 टीम बनना नहीं बल्कि ये है भारतीय कप्तान विराट कोहली की रणीनीति appeared first on SportzWiki Hindi.