दुनिया में तमाम ऐसे लोग हैं जो आपसे कहीं ज्यादा आभाव में अपना गुजर बसर हंसी-खुशी से कर रहे हैं. आपने भी अपने आसपास कई लोगों को कहते सुना होगा. भाई-ज़िंदगी से बहुत परेशान हो गया हूँ, कुछ अच्छा हो ही नहीं रहा है. लेकिन वास्तव में ये बात वहीं लोग कहते हैं जो अपनी मंजिल को पाने की चाहत में लगन से मेहनत नहीं करते हैं. नहीं तो कहा जाता है कि शिद्दत से चाहो तो भगवान् मिल जाते है फिर कोई लक्ष्य क्या चीज़ है.
ऐसे कई मिसाल हमें निजी जीवन में देखने को मिलते हैं, जिसे देख यकीन नहीं होता. ऐसे तमाम लोग है जो शारीरिक रूप से हमारे आपके जैसे नहीं है. यानी कुदरत या किसी हादसे के कारण वे शारीरिक रूप से अक्षम हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने अपने जज्बा, लगन व परिश्रम के बल बूते अपनी मंजिल को पाया है. आज हम आपको एक ऐसे ही क्रिकेटर की कहानी बताएंगे. जिसके बारे में जान आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे.
Matt Askin – The Documentary https://t.co/dbvZIPhQVh via @englandcricket
— Anurag singh (@journo_anurag) July 13, 2018
दरअसल आज हम आपको मैट अस्किन की कहानी बताएंगे. जिनके पास सिर्फ एक हाथ है, लेकिन उनके पास आप इंसान से कहीं ज्यादा जिगरा है. मैट इंग्लैंड डिसएबल टीम के नियमित खिलाड़ी हैं. उन्होंने अपने बल बूते देश को कई मैच जिताए हैं.
बचपन में जब मैट क्रिकेट खेलने की बात आस पास के लोगों से कहते थे, तो सब उनका मजाक उड़ाया करते थे. लेकिन मैट ने बचपन में ही निश्चय कर लिया था कि उन्हें क्रिकेट के अलावा कुछ और नहीं करना. मैट के पास सिर्फ दाहिना हाथ है, लेकिन वह अपने सभी काम आसानी से करते हैं. उन्हें किसी बात की कमी महसूस नहीं होती.
Matt Askin – An amazing cricketing story.
With @NatWest_Cricket
Watch now:
https://t.co/D9wnOVDXRk#NoBoundaries pic.twitter.com/A4woVWO5Ru
— England Cricket (@englandcricket) July 13, 2018
मैट की लाइफस्टाइल का एक वीडियो इंग्लैंड क्रिकेट ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि मैट की कैसे अपना जीवन जीते हैं. साथ ही एक हाथ से वह कैसे क्रिकेट खेलते हुए बल्लेबाजी करते है और तेज तर्रार शॉट लगते हैं.
The post वीडियो: शारीरिक रूप से विकलांग यह इंग्लिश बल्लेबाज सिर्फ 1 हाथ से लगाता है ऐसे छक्के देख नहीं होगा यकीन appeared first on SportzWiki Hindi.
