Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साउथ अफ्रीका पर 2-0 से मिली ऐतिहासिक जीत के बाद रंगना हेराथ ने कहा बस 1 और मैच खेल ले लूँगा सन्यास

स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ की शानदार गेंदबाजी और दिमुख करुणारत्ने की शानदार बल्लेबाजी के कारण श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को आसानी से दूसरे टेस्ट मैच में भी हरा दिया और बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी अपने नाम कर दी है।

जी हाँ, आज समाप्त हुए इस मैच में बाएं हाथ के हेराथ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 98 रन देकर 6 विकेट लिए। इस मैच में अफ्रीका को जीतने के लिए 489 रन बनाने थे लेकिन ये महज 290 रन ही बना पाए और मुकाबला हार गए।

मैच में 40 वर्षीय रंगना हेराथ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में 98 रन दिए और 6 विकेट अपने नाम किये। जबकि पहली पारी में 1 विकेट लिया था।

इस तरह टीम को आज 199 रनों से बड़ी जीत मिली है और इसको लेकर ये भी बहुत खुश है। साथ ही इन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा है कि अभी वो अगर अच्छा प्रदर्शन कर रहे है तो संन्यास के बारे में क्यों सोचे।

बता दें कि इन्होंने मैच में मिली के बाद कहा है कि, “खेल जीतना और श्रृंखला जीतना, दोनों को लेकर वाकई बहुत खुश हूँ। आप जहां भी जाते हैं और वहां विकेट लेते हैं, तो आपको वहां की जमीन भी पसंद आने लगती है, खासकर एसएससी। यहाँ गेंद स्पिनरों के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है। स्पिनरों ने वास्तव में यहाँ इस सीरीज में बहुत अच्छी गेंदबाजी की। मुझे पता है कि हर किसी के पास जाने का समय है। इसलिए मैंने क्रिकेट खेलने से रोकने का फैसला किया है। उम्मीद है कि इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा।”

इस प्रकार इन्होंने साफ़ किया है कि ये अभी संन्यास लेने वाले नहीं है और इंग्लैंड के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे है। हेराथ आज सबसे बड़ी उम्र के खिलाड़ियों में से एक है जो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे है।

The post साउथ अफ्रीका पर 2-0 से मिली ऐतिहासिक जीत के बाद रंगना हेराथ ने कहा बस 1 और मैच खेल ले लूँगा सन्यास appeared first on SportzWiki Hindi.