कोलंबो। बारिश से बाधित इस मैच में श्रीलंका की दृष्टिहीन क्रिकेट टीम ने सोमवार को खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय टीम को सात विकेट से हरा दिया। इस मैच में मिली जीत के साथ श्रीलंका ने इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मैच मंगलवार को खेला जाएगा।
बारिश के कारण मैच पांच घंटे की देरी से शुरू हुआ। इस कारण इस वनडे मैच को 50 की बजाए 20-20 ओवरों का कर दिया गया। किस्मत श्रीलंका के साथ थी और उसने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।
कप्तान अजय रेड्डी (66) और सुनील (नाबाद 59) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर श्रीलंका को 196 रनों का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने अजीत सिल्वा (नाबाद 90) और साहन कुमार (नाबाद 70) की शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारियों के दम पर इस लक्ष्य को केवल तीन विकेट गंवाकर हासिल कर सात विकेट से जीत दर्ज की।
इस मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सलामी बल्लेबाज अजीत को दिया गया।
The post ब्लाइंड क्रिकेट: श्रीलंका की भारत के खिलाफ 2-0 की अजेय बढ़त appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.
