Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दक्षिण अफ्रीका को श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मैच में भी दी बुरी तरह मात, सीरीज को किया 2-0 से अपने नाम

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग की दूसरे नंबर की टीम दक्षिण अफ्रीका को को छठे नंबर की टीम श्रीलंका के हाथों दो मैचों की टेस्ट सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा है। विश्व क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में से एक दक्षिण अफ्रीका की श्रीलंका के दौरे पर एक नहीं चली और उन्हें दो मैचों की टेस्ट सीरीज में एक के बाद एक मिली करारी हार ने शर्मसार कर दिया है।

श्रीलंका ने दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज को 2-0 से किया अपने नाम

कोलंबो में खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को 199 रनों से रौंदकर इस सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है। श्रीलंका इस मैच के साथ ही पूरी सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की टीम पर भारी रही। गाले में खेले गए पहले टेस्ट मैच को श्रीलंका ने 278 रनों के भारी अंतर से मैच जीता था।

490 रनों के लक्ष्य के सामने दक्षिण अफ्रीका हुई 290 रनों पर ढेर

दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका ने अपने तीसरे दिन के स्कोर 5 विकेट पर 139 रनों से आगे खेलना शुरू किया। मैच के चौथे दिन हालांकि डी ब्रुइन और टेंडा बावुमा ने छठे विकेट के लिए 126 रनों की बेहतरीन साझेदारी कर हार को कुछ देर तक टाला लेकिन ये दोनों ही बल्लेबाज हार को रोक नहीं सके। डी ब्रुइन ने शतक जमाते हुए 101 रनों की पारी खेली तो वहीं बावुमा ने 63 रन बनाए। और दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 290 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। श्रीलंका के लिए रंगना हेराथ ने 6 विकेट हासिल किए।

श्रीलंका ने पहली पारी में खड़ा किया था 338 रनों का स्कोर

इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में गुणाथिलका, करूणारत्ने और रोशन धनंजय डी सिल्वा के अर्धशतकों की मदद से 338 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम पहली पारी में केवल 124 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई।

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज का स्पिन गेंदबाजी के आगे सरेंडर

श्रीलंका ने 214 रनों की भारी बढ़त बनाने के बाद फॉलोऑन नहीं खेल बल्लेबाजी करते हुए दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 275 रनों का स्कोर खड़ा कर पारी घोषित कर दी ऐसे में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 490 रनों का लक्ष्य मिला। लेकिन वो इस लक्ष्य से 199 दूर रहकर ऑल आउट हो गए।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post दक्षिण अफ्रीका को श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मैच में भी दी बुरी तरह मात, सीरीज को किया 2-0 से अपने नाम appeared first on SportzWiki Hindi.