Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सहवाग ने कहा सिर्फ ये 2 भारतीय जीता सकते है भारत को 11 साल बाद इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज के बाद 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है. क्योंकि इस सीरीज में विराट कोहली के साथ-साथ टीम इंडिया की कड़ी परीक्षा होगी. 2014 का इंग्लैंड दौरा विराट कोहली के साथ-साथ भारत के लिए भी अच्छा नही रहा था.

भारतीय टीम के लिए बाहर जाकर टेस्ट सीरीज जीतना हमेशा से मुश्किल भरा रहा है. हालांकि इस बार टीम पहले की अपेक्षा मजबूत नज़र आ रही है. ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने दो खिलाड़ियों के प्रदर्शन को निर्णायक बताया है.

ये कहा गांगुली और सहवाग ने 

इंडिया टीवी के एक शो में गांगुली ने टेस्ट सीरीज को विराट कोहली के लिए बताया जबकि सहवाग ने ये कहते हुए पुजारा का नाम लिया कि वह पिछले काफी समय से काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं. सहवाग ने कहा ”मुझे लगता है ये सीरीज पुजारा के लिए होगी. वह इसमें सबसे ज्यादा रन बनाएंगे. वह पिछले 2-3 साल से काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं”

वहीं जब सहवाग से सीरीज को लेकर भविष्यवाणी करने के लिए कहा गया तो उन्होंने 3-2 और 3-1 भारत के लिए बताया. इसी बीच गांगुली ने कहा ”यह आसान नही होगा. मैं बहुत ज्यादा भविष्यवाणी तो नही करता. लेकिन अगर भारत इस तरह से खेलता है तो ये शानदार क्रिकेट देखने को मिलेगा”

सलामी बल्लेबाजी के बारे में बताते हुए सहवाग ने कहा ”मुरली विजय और शिखर धवन को ओपन करना चाहिए, क्योंकि वह शानदार कर रहे हैं. खिलाड़ियों को जो बाहर और खिलाने का पैमाना है वो एक ही होना चाहिए. दादा(गांगुली) मेरी इस बात से सहमत नही हो सकते क्योंकि वह इन फॉर्म बैट्समैन को खिलाना चाहते हैं”

गांगुली ने शिखर धवन और केएल राहुल की तुलना करते हुए कहा ”कोहली पूरी दुनिया भर के दौरे पर जा चुके हैं और उन्होंने रन बनाए. लेकिन धवन ने बाहर खेलते हुए ना तो बड़ा स्कोर बनाया और ना ही शतक लगाया है. उप महादीप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन बाहर नही. इसीलिए उन्हें हर एक या दो टेस्ट के बाद बाहर होना पड़ता है. वहीं अगर आप केएल राहुल को देखें तो उन्होंने सिडनी और बारबडोस में शतक लगाए हैं. वह टीम में अंदर बाहर हुए हैं. लेकिन मुझे लगता है कि केएल राहुल और मुरली विजय को ओपन करना चाहिए”

The post सहवाग ने कहा सिर्फ ये 2 भारतीय जीता सकते है भारत को 11 साल बाद इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.