Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट ने दिए संकेत, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से बाहर होंगे 2 दिग्गज खिलाड़ी, इन 2 युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

भारतीय टीम ने कुलदीप यादव के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन और रोहित शर्मा के शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के चलते इंग्लैंड की टीम को पहले वनडे मैच में 8 विकेट से हरा दिया है.

कुलदीप ने जहां मैच में 6 विकेट हासिल किये. वही रोहित शर्मा ने भी टीम के लिए 114 गेंदों पर 137 रन का एक शानदार शतक लगाया है.

टीम की जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली काफी खुश दिखाई दिए उन्होंने मैच के बाद अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई रोचक बाते कही है.

बहुत समय बाद देखा कुलदीप जैसा गेंदबाजी स्पैल 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा, 

“हमने आज सभी विभाग में बहुत शानदार प्रदर्शन किया है. हमें पता था, कि यह एक अच्छा बल्लेबाजी विकेट है, लेकिन हमारे दोनों स्पिनर मध्य के ओवरों में इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल साबित हुए.

कुलदीप आज लाजवाब था. मैंने बहुत समय बाद किसी गेंदबाज द्वारा इतना शानदार स्पैल देखा. हमने मैदान की लम्बाई को देखते हुए कुलदीप को खिलाने का फैसला किया.”

रिस्ट स्पिनर करते है अंतर पैदा 

After returning from England's good preparation Kuldeep, under pressure

विराट ने आगे कहा,

जब से दोनों रिस्ट स्पिनर हमारी टीम में आये है तब से उन दोनों ने हमारी और हमारी विपक्षी टीम के बीच अंतर पैदा किया है. उन्होंने हमारे लिए साउथ अफ्रीका में भी बहुत अच्छी गेंदबाजी की थी और अब यहाँ भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे है.”

टेस्ट टीम में मिल सकती है कुलदीप-चहल को जगह 

विराट ने आगे अपने बयान में कहा,

“कुलदीप और चहल के इस प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता उन्हें टेस्ट टीम में भी चुन सकते है. फिलहाल हमारा फोकस दो और गेम जीतने पर है.

खास तौर पर हम अगला गेम जीतकर सीरीज को अपने नाम करना चाहते है. यहाँ का मौसम काफी सुहावना है और हमें जो दर्शकों का सपोर्ट मिला वह भी शानदार है. अभी हमारा यह दौरा लम्बा है, इसलिए हमें ऐसे ही अच्छा खेलते रहना है. “

The post विराट ने दिए संकेत, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से बाहर होंगे 2 दिग्गज खिलाड़ी, इन 2 युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मौका appeared first on SportzWiki Hindi.